https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

लौंग खाने से क्या होता है (Lavang Khane Se Kya Hota Hai) – Long Khane Se Kya Hota Hai

Laung Khane Se Kya Hota Hai: हर भारतीय रसोई में लौंग पाई जाती है। यह औषधीय गुणों के कारण प्रसिद्ध है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही यह लाजवाब मसाला कई स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। सालों से आयुर्वेद में लौंग और उसके तेल को औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना लौंग का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं लौंग खाने से क्या होता है (Long Khane Se Kya Hota Hai) –

लौंग खाने से क्या होता है (Lavang Khane Se Kya Hota Hai)

लौंग को इम्यून सिस्टम के लिए बेहद कारगर माना गया है। लौंग का सेवन सफेद रक्त कोशिकाओं (डब्ल्यूबीसी) के निर्माण में मदद करता है, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। इसमें विटामिन सी (Vitamin C) भी पाया जाता है। लौंग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में सहायक होता है।

दांत मजबूत – लौंग में एनाल्जेसिक घटक होते हैं। यह दांत के आसपास की सूजन को कम कर दर्द में राहत देता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो दांतों में संक्रमण को फैलने से रोकते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो लौंग को दर्द वाली जगह पर रखने से दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा 2 लौंग चबा भी सकते हैं। इससे दर्द में रहत मिलेगी और दांत मजबूत बनेंगे।

- Advertisement -

पाचन क्रिया – लौंग में मौजूद पाचक रस पाचन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लौंग फाइबर से भरपूर होती है। यह कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। इसके अतिरिक्त भुनी हुई लौंग के चूर्ण को शहद में मिलाकर सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है।

रक्तचाप – लौंग पॉलीफेनोल्स का सबसे शक्तिशाली आहार स्रोत है। पॉलीफेनोल्स सूक्ष्म पोषक तत्व हैं जो पौधों द्वारा प्राप्त किए जाते हैं। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। धमनियों को लचीला बनाकर इनके काम में सुधार करते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए लौंग कारगर साबित होती है यह शरीर के अंदर इंसुलिन की तरह काम करता है। लौंग में ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे ब्लड प्रेशर की समस्या में लाभ मिलता है।

- Advertisement -

कोलाई और स्टेफिलोकोकस बैक्टीरिया – लौंग का तेल इन बैक्टीरिया को खत्म करने में कारगर साबित हुआ है। टी ट्री ऑयल, लौंग और तुलसी को मिलाकर हर्बल माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्राकृतिक माउथवॉश मसूड़ों के लिए फायदेमंद होता है। 21 दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से मुंह में बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।

सिर दर्द में आराम – लौंग में पाए जाने वाले यूजेनॉल नामक तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। इसलिए सिरदर्द में लौंग का इस्तेमाल काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इसे दो तरह से उपयोग कर सकते हैं। चुटकी भर नमक में लौंग के पाउडर को मिलाकर एक गिलास मिल्क के साथ सेवन करें। इससे सिरदर्द में लाभ हो सकता है। लौंग को नारियल के तेल में भिगोकर रख दें। दर्द वाली जगह पर इसकी मालिश करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।

जोड़ों के लिए फायदेमंद – लौंग में फ्लेवोनॉयड्स, मैंगनीज और यूजेनॉल जैसे कुछ तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। यह हड्डियों तक स्वस्थ खनिजों को पहुंचाकर उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा लौंग का तेल जोड़ों को मजबूती प्रदान करता है।

लीवर संबंधी समस्या – लिवर हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करने और हमारे द्वारा ली जाने वाली दवाओं को मेटाबोलाइज करने के लिए जिम्मेदार होता है। लौंग के तेल में मौजूद यूजेनॉल लिवर की कार्यक्षमता में सुधार करता है साथ ही लिवर की समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है।

मोटापा – लौंग मोटापा कम करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप लौंग की जगह इसके पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर की बढ़ती चर्बी को रोका जा सकता है।

रक्त के थक्के – लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल रक्त के थक्के जमने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए जाना जाता है। अपने आहार में अधिक लौंग को शामिल करने से पहले डॉक्टर से इस बारे में परामर्श अवश्य लें।

लौंग पुरुषों के लिए फायदेमंद

एक रिसर्च में किए गए दावे पर गौर करें तो रोज सुबह खाली पेट 2 लौंग खानी चाहिए। इससे सेक्स लाइफ बेहतर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि लौंग खाने से पुरुषों में कई प्रकार की पौरूष समस्याएं दूर हो जाती हैं।

लौंग के नियमित सेवन से यौन समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए जिन पुरुषों को सेक्स से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें लौंग का सेवन जरूर करना चाहिए, क्योंकि लौंग में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी स्वास्थ्य के लिए आवश्यक तत्व माने जाते हैं।

लौंग का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिलती है। हालांकि इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से मेल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन गड़बड़ा सकता है, इसलिए लौंग और इससे जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल किसी आयुर्वेदाचार्य की देखरेख में ही करना चाहिए।

अपना स्टैमिना बढ़ाने के लिए पुरुष इसका सेवन कर सकते हैं। ज्यादातर पुरुष बाजार में मिलने वाले स्टैमिना बूस्टर का सेवन करते हैं, इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसलिए आप चाहें तो प्राकृतिक सामग्री लौंग को खाकर अपना स्टैमिना बढ़ा सकते हैं। लौंग पुरुषों में तनाव, अनिद्रा की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। हार्मोनल गड़बड़ी को दूर करता है और ऊर्जावान रखता है। लौंग खाने से आप धीरे-धीरे सभी यौन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

लौंग के अन्य फायदे

लौंग के सेवन से भूख बढ़ती है। साथ ही पेट के कीड़ों को दूर करने में भी लौंग सहायक है। लौंग मूत्र मार्ग की समस्याओं को दूर करती है। लौंग शरीर से हानिकारक पदार्थों (विषाक्‍त पदार्थों) को बाहर निकालने में मददगार है। हडि्डयों को मजबूत बनाने के लिए लौंग का सेवन करें। लौंग पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

लौंग खाने का अच्छा समय

वैसे तो लौंग को आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन सुबह के समय लौंग खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यौन समस्याओं से निजात पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट लौंग का सेवन करें। आप चाहें तो रात को भी लौंग खा सकते हैं। लौंग खाने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। वजन घटाने में भी लौंग फायदेमंद है।

नोट – अधिक मात्रा में लौंग का सेवन करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करे। इसका सेवन करने से पूर्व अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page