https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

नारियल क्या है, नारियल पानी पीने के फायदे, नारियल पानी पीने के नुकसान – Nariyal Pani Ke Fayde Aur Nuksan

What Is Coconut In Hindi: नारियल का इस्तेमाल सेहत और खूबसूरती बढ़ाने के साथ कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में भी किया जाता है। नारियल को हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। मंदिरों में नारियल चढ़ाने की मान्यता है। पूजन सामग्री में भी नारियल का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान को नारियल चढ़ाने से दुख-दर्द का नाश होता है। तो आइये जानते है नारियल क्या है, नारियल पानी के फायदे और नारियल पानी के नुकसान (Nariyal Pani Ke Fayde Aur Nariyal Pani Ke Nuksan) –

नारियल क्या है (What Is Nariyal In Hindi)

नारियल एक फल है। नारियल का उपयोग मनुष्य हर तरह से करता है, जैसे कच्चा नारियल, सूखा नारियल, नारियल पानी आदि। नारियल के अनगिनत फायदे हैं, जो सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। नारियल का उपयोग तेल के रूप में भी किया जाता है, जोबालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। नारियल में कई विटामिन और खनिज होते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।

नारियल पानी पीने के फायदे, नारियल पीने के फायदे (Nariyal Pani Peene Ke Fayde In Hindi)

नारियल पानी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। नारियल पानी में एक नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। सीधे शब्दों में कहें तो नारियल पानी के एक नहीं कई फायदे हैं।

- Advertisement -

किडनी एक ऐसा अंग है, जिस पर पूरे शरीर का स्वास्थ्य टिका होता है। अगर आप किडनी की सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो नारियल पानी बहुत मददगार होता है। एक कप नारियल पानी में 600 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है। यह पूरे दिन के आहार का 16 प्रतिशत पोटैशियम है, जो किडनी और मसल्स के लिए बहुत जरूरी है।

अगर आप रोजाना नारियल पानी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं। नारियल पानी में मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल शरीर से गंदगी साफ करने के लिए भी किया जा सकता है।

- Advertisement -

नारियल पानी में 95% तक पानी पाया जाता है. यही कारण है कि यह अन्य पेय जैसे स्पोर्ट्स ड्रिंक या अन्य की तुलना में अधिक फायदेमंद होता है। नारियल पानी पीने से शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स के कमी को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है।

नारियल पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करता है। इतना ही नहीं यह मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है।

सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल पानी बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन बनाये रखता है।

नारियल पानी पीने से वजन तेजी से घटता है। क्‍योंकि नारियल पानी में पोटैशियम होता है जो कैलोरी कम करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा।

नारियल पानी पीने सेत्वचा को फायदा होता है। रोजाना नारियल पानी पीने से चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत होता है। पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में काफी मदद करता है।

नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। क्‍योंकि इसमें पोटैशियम पाया जाता है जो ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

नारियल पानी पीने के नुकसान, नारियल पानी के नुकसान इन हिंदी (Nariyal Pani Peene Ke Nuksan In Hindi)

नारियल पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे जरूरत से ज्यादा पीने लगे तो ये आपको अस्पताल भी पहुंचा सकता है।

नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसकी सीमित मात्रा शरीर के पोषण के लिए अच्छी होती है, लेकिन अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे शरीर लकवे का शिकार हो सकता है।

नारियल पानी में मोनोसैकराइड्स, फर्मेंडेट ओलिगोसेकेराइड और पॉलीओल्स होते हैं। ये शॉर्ट-चेन कार्बोहाइड्रेट हैं। अगर शरीर में इन तत्वों की मात्रा बढ़ जाए तो ये शरीर से पानी सोखने लगते हैं, जिससे दस्त, उल्टी-दस्त, गैस-एसिडिटी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए रोजाना नारियल पीने से बचें और इसे कभी-कभार ही पिएं।

जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर यानी डायबिटीज है, उन्हें ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें शुगर और हाई कैलोरी होती है, जिससे शरीर में शुगर की मात्रा तेजी से बढ़ने लगती है। अगर आप भी नारियल पानी पीना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इसके बाद ही सेवन करें।

नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होने के कारण इसे पीने से सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर का ब्लड प्रेशर लेवल अचानक कम हो सकता है और चक्कर आने लग सकते हैं। इससे पीड़ित की जान को खतरा भी हो सकता है।

FAQs For Coconut In Hindi

नारियल एक सब्जी है या फल?
नारियल फल है।

नारियल शाकाहारी है?
हाँ, नारियल शाकाहारी है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको नारियल क्या है, नारियल पानी के फायदे और नुकसान (Nariyal Pani Ke Fayde Aur Nuksan) के बारे में जानकारी दी है।

हमे उम्मीद है आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी, अगर आपको यह जानकारी नारियल पानी पानी के फायदे और नुकसान (Nariyal Pani Peene Ke Fayde Aur Nuksan) अच्छी लगी है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page