रामायण कितने साल पुरानी है – Ramayan Kitne Saal Purana Hai

Ramayan Kitne Saal Purani Hai: रामायण किसी धर्म विशेष का ग्रंथ नहीं है और न ही केवल श्री राम जी की जीवन गाथा है बल्कि सभी मनुष्यों को जीवन जीने की राह भी दिखाता है। रामायण में श्रीराम के सोलह गुणों का वर्णन किया गया है, जो लोगों में नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व करने के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

वाल्मिकीजी ने नारदजी से पूछा कि इस समय इस संसार में ऐसा कौन व्यक्ति है जो गुणी, वीर्यवान, धार्मिक, कृतज्ञ, सच्चा (सत्यवादी) और दृढ़व्रत होने के साथ-साथ सदाचार से परिपूर्ण है? जो सम्पूर्ण प्राणियों का हितकारक तथा विद्वान, समर्थ तथा प्रिय है? आइए आज हम आपको बताते हैं कि अलग-अलग मतों के मुताबिक रामायण कितने वर्ष पुरानाहै?

रामायण कितने साल पुरानी है (Ramayan Kitne Saal Purani Hai In Hindi)

रामायण की रचना आदिकवि वाल्मिकी जी ने संस्कृत में की थी, इसे आदिकाव्य भी कहा जाता है। इसमें सात अध्याय हैं, इन अध्यायों को काण्ड कहते है। रामायण का रचनाकाल त्रेतायुग माना जाता है।

शंकराचार्य पं. के ज्वालाप्रसाद मिश्र, श्री राघवेंद्रचरितम् के रचनाकार श्री भागवतानंद गुरु आदि के अनुसार श्री राम जी (Shree Ram Ji) का अवतार श्वेतवाराह कल्प के सातवें वैवस्वत मन्वन्तर के चौबीसवें त्रेता युग (Treta Yuga) में हुआ था।

जिसके अनुसार श्रीरामचंद्र जी (Shree Ramchandra Ji) का समय लगभग पौने दो करोड़ वर्ष पूर्व का है। रामायण का इतिहास जानने के लिए विज्ञान द्वारा कई प्रयास किए गए, लेकिन इस संबंध में उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

लेकिन शास्त्रों के अनुसार द्वापर युग 864000 वर्ष का था और उसके बाद अभी कलयुग के कई वर्ष बीत चुके हैं। शंकराचार्य जी और अन्य लोगों के अनुसार रामायण को पौने दो करोड़ वर्ष पुराना मानने में कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

वहीं विज्ञान की मानें तो नए शोध के अनुसार रामायण काल लगभग 7323 ईसा पूर्व यानी आज से करीब 9341 साल पहले बताया गया है।

रामायण के बारे में कुछ जानकारी

रामायण का युद्ध आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आरंभ हुआ था। यह युद्ध दशहरे यानी दशमी के दिन रावण के वध के साथ समाप्त हुआ। रामायण का युद्ध पूरे आठ दिनों तक चला। यह युद्ध कितना भयानक और वीभत्स था इसका अंदाजा आपको रामायण के श्लोकों से लग जाएगा।

कहा जाता है कि रावण की सेना की कुल संख्या 72 करोड़ थी। इसके बाद भी भगवान राम ने वानर सेना से ही रावण का वध किया। इतना ही नहीं उन्होंने रावण के दुष्ट शासन का अंत भी किया। जब युद्ध में लक्ष्मण घायल हो गये तो युद्ध की मर्यादा रखते हुए रावण ने उन पर आक्रमण नहीं किया।

उसके सात पुत्र और कई भाई रावण की सेना में नायक थे। इतना ही नहीं, रावण के कहने पर उसके भाई अहिरावण और महिरावण ने भी छल से श्री राम और लक्ष्मण को ख़त्म करने का प्रयास किया था। रावण स्वयं दशग्रीव था और रावण की नाभि में अमृत होने की वजह से वह लगभग अमर था।

FAQs

क्या रामायण एक काल्पनिक कथा है?
बिल्कुल नहीं, रामायण काल्पनिक नहीं है, बल्कि यह भारत की एक महान गाथा है, जिसके सत्य होने के कई प्रमाण मिल चुके हैं, जिनमें से राम सेतु भी एक है।

रामायण या महाभारत कौन सा पुराना है?
रामायण, महाभारत से भी पुराना है।

क्या महाभारत सच में हुआ है?
हाँ, महाभारत सच में हुआ था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको रामायण कितने साल पुरानी है (Ramayan Kitne Saal Purana Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख रामायण कितने साल पुरानी है (Ramayan Kitne Saal Purani Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page