https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

रात को नींद न आये तो क्या करे – रात में नींद आने के उपाय (Raat Me Neend Aane Ke Upay)

Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Kare – हमारे शरीर को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद की जरूरत होती है। रात की अच्छी नींद हमें पूरे दिन तरोताजा और ऊर्जावान बनाए रखती है। अच्छी नींद न लेना सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। तनाव और बदलती जीवनशैली का सबसे ज्यादा बुरा असर हमारी रात की नींद पर पड़ रहा है।

बहुत से लोग अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। इसे स्लीप सिंड्रोम भी कहा जाता है जिसमें लोगों की रात में नींद उड़ जाती है और तमाम कोशिशों के बावजूद वे बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपने जीवन में कुछ आदतों को शामिल करना होगा, इससे आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। तो आइये जानते है रात को नींद आने के उपाय –

रात को नींद न आए तो क्या करे (Raat Ko Neend Na Aaye To Kya Kare)

1) योगाभ्यास

- Advertisement -

अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो बिस्तर पर लेटे-लेटे ही कुछ योगाभ्यास करें। कुछ ऐसे योग हैं जो अच्छी नींद पाने में उपयोगी साबित हुए हैं जैसे भ्रामरी, प्राणायाम और शवासन करने से आपको तुरंत नींद आने में मदद मिल सकती है।

2) व्यायाम

- Advertisement -

व्यायाम करना भी एक अच्छा सुझाव है। व्यायाम से आपको थकान महसूस होगी और बिस्तर पर लेटते ही नींद आने लगेगी। वहीं, अगर आपको तनाव या चिंता के कारण नींद नहीं आ रही है तो योग उस समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। ऐसे कई योग आसन हैं जो खासतौर पर तनाव से राहत दिलाते हैं।

3) एक्यूप्रेशर थेरेपी

अगर आपको नींद नहीं आ रही है तो एक्यूप्रेशर थेरेपी की मदद लें। हमारे शरीर में ऐसे कई खास बिंदु होते हैं जिन्हें दबाकर नींद लाई जा सकती है। अपने अंगूठे को अपनी भौहों के बीच 30 सेकंड के लिए रखें और हटा दें। इस प्रक्रिया को 4 से 5 बार करें।

3) तेजी से पलकें झपकाएं

आप सीधे लेट जाएं और अपनी पलकें तेजी से झपकाएं। आपकी आंखें थक जाएंगी और आपको जल्दी नींद आ जाएगी।

4) घटनाओं को याद करे

पूरे दिन की घटनाओं को उल्टे क्रम में याद करें। ऐसा करने से आपके दिमाग पर जोर पड़ेगा और नींद आने लगेगी।

5) एक्टिव रहे

अपने शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखें। जॉगिंग, वॉकिंग और स्विमिंग से रात में गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

6) घड़ी से बनाये दुरी

पास में घड़ी न रखें, इसे देखने से आपकी नींद में खलल पड़ता है और हर वक्त आपके दिमाग में मिनटों की गिनती चलने लगती है।

7) समय पर सोये समय उठे

हर दिन समय पर उठना और सोना शुरू करें। हमारे शरीर की जैविक घड़ी इस नींद के पैटर्न को याद रखती है और हमें हर दिन सही समय पर तुरंत सो जाने में मदद करती है।

8) बिस्तर पर सब कुछ करने से बचें

बिस्तर पर मोबाइल, लैपटॉप या पढ़ाई की किताबें लेकर बैठना आपकी नींद के घंटों को कम करने वाला साबित हो सकता है। हर चीज के लिए एक सही समय तय करें और पढ़ाई करें या स्टडी टेबल पर काम करें ताकि रात को बिस्तर पर लेटने के बाद आपका ध्यान अपने मोबाइल या लैपटॉप पर न जाकर सीधे नींद में चला जाए। बिस्तर पर ही सारी गतिविधियां करने से नींद नहीं आती।

9) बैडरूम को आरामदायक बनाएं

इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी है कि आप अपने सोने की जगह या बेडरूम को आरामदायक बनाएं ताकि बिस्तर पर लेटते ही आपको नींद आने लगे। अपने कमरे का तापमान ठंडा रखें, खिड़कियों के पर्दे बंद रखें ताकि बाहरी रोशनी और आवाजें आपके कमरे में कम से कम आएं। बिस्तर को साफ रखें, बिस्तर पर खाना न खाएं अन्यथा खाने के टुकड़े भी परेशानी का कारण बनते हैं। अगर घर में कोई पालतू जानवर है तो उसे अपने साथ बिस्तर पर या कमरे में न सोने दें क्योंकि उसके शोर से भी आपकी नींद में खलल पड़ सकता है।

10) गुनगुने पानी से नहाएं

अगर आपको रात में नींद नहीं आती या गहरी नींद नहीं आती तो सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाएं. इससे आपकी नसों और मांसपेशियों को आराम मिलेगा। आपको बहुत आराम महसूस होगा और इससे आपको अच्छी नींद आएगी।

11) दिन में एक झपकी लें

जो लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं उन्हें दिन में एक झपकी जरूर लेनी चाहिए. अगर आप दिन में सिर्फ 10 से 20 मिनट भी सोते हैं तो इससे आपका मूड फ्रेश रहेगा और आपका काम में मन लगेगा। दिन में सोने से थकान और चिड़चिड़ापन भी दूर हो जाएगा।

12) आहार में बदलाव लाएं

अगर आपको जल्दी नींद नहीं आती या आपकी नींद बार-बार टूटती है तो खाने के करीब 3-4 घंटे बाद सोएं। जो लोग खाना खाने के बाद सो जाते हैं उनके पेट में मौजूद एसिड शरीर की भोजन नली तक पहुंच जाता है। इससे सीने में जलन होती है और गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन भी न करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको रात को नींद न आये तो क्या करना चाहिए – रात में नींद आने के उपाय (Raat Me Neend Aane Ke Upay) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख रात में नींद न आए तो क्या करे (Raat Me Neend Na Aaye To Kya Kare) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page