https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सनातन का मतलब क्या होता है (सनातन धर्म का मतलब क्या होता है) – Meaning Of Sanatan In Hindi

Sanatan Meaning In Hindi – सनातन विश्व का सबसे पुराना धर्म है। सनातन धर्म 90 हजार वर्ष पुराना बताया जाता है। सनातन हिन्दू धर्म में सर्वप्रथम 9057 ईसा पूर्व स्वायंभुव मनु हुए, 6673 ईसा पूर्व में वैवस्वत मनु हुए थे।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म 5114 ईसा पूर्व और श्रीकृष्ण का जन्म 3112 ईसा पूर्व बताया गया हैं। वर्तमान शोध के अनुसार सनातन धर्म 12-15 हजार वर्ष पुराना और ज्ञात रूप से करीब 24 हजार वर्ष पुराना माना गया है।

लेकिन क्या आप जानते है सनातन का मतलब क्या होता है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको सनातन धर्म का मतलब क्या होता है आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है सनातन धर्म का मतलब क्या होता है (Meaning Of Sanatan Dharma In Hindi) –

सनातन धर्म का मतलब क्या होता है (Sanatan Dharma Meaning In Hindi)

- Advertisement -

सनातन धर्म या सनातन का शाब्दिक अर्थ या मतलब होता है – शाश्वत या ‘सदा बना रहने वाला’, यानी जिसका न आदि है न अन्त।

सनातन शब्द सत् और तत् से मिलकर बना है, जिनका अर्थ होता है – यह और वह। सनातन वो है, जिसका न आदि है न अंत।

- Advertisement -

जैसे सत्य सनातन है, ईश्वर ही सत्य है, आत्मा ही सत्य है, मोक्ष ही सत्य है और इस सत्य का मार्ग बताने वाला धर्म सनातन धर्म भी सत्य है।

वह सत्य जो अनादि काल से चला आ रहा है और जिसका कभी अंत नहीं होगा, वह सनातन या शाश्वत है। जिस सत्य का न आदि है न अंत, उसे सनातन कहते हैं। यही सनातन धर्म का सत्य (सच) है।

वैदिक या हिन्दू धर्म को सनातन धर्म इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा धर्म है जो तत्व और ध्यान के माध्यम से ईश्वर, आत्मा और मोक्ष को जानने का मार्ग बताता है।

मोक्ष की अवधारणा इसी धर्म की देन है। मोक्ष का मार्ग एकाग्रचित्तता, ध्यान, मौन और तपस्या सहित यम-नियम का अभ्यास और जागरण है, मोक्ष का कोई अन्य मार्ग नहीं है। मोक्ष से ही आत्म-ज्ञान और ईश्वर का ज्ञान आता है। यही सनातन धर्म का सत्य है।

सनातन धर्म के मूल तत्व सत्य, अहिंसा, दया, क्षमा, दान, जप, तप, यम-नियम आदि हैं जिनका शाश्वत महत्व है। ये सिद्धांत अन्य प्रमुख धर्मों के उदय से पहले वेदों में प्रतिपादित किये गये थे।

सनातन धर्म के बारे में (About Sanatan Dharma In Hindi)

सनातन धर्म को हिंदू धर्म या वैदिक धर्म के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म को दुनिया के सबसे पुराने धर्म के रूप में जानता है। सनातन हिन्दू धर्म लगभग 12 हजार वर्ष और कुछ मान्यताओं के अनुसार 90 हजार वर्ष पुराना है।

जब कोई संगठित धर्म अस्तित्व में नहीं था, तब से सनातन धर्म है। जीवन जीने का कोई दूसरा तरीका नहीं था, इसलिए इसे यानी सनातन धर्म को किसी नाम की आवश्यकता नहीं थी। बाद में धीरे-धीरे संगठित धर्मों का निर्माण हुआ, और फिर सत्य को ही सनातन का नाम दिया गया। सनातन धर्म को मानने वालों को हिंदू कहा जाता है।

हिंदू धर्म में हवन का विशेष महत्व है। प्राचीन काल से ही किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से हवन किया जाता था। इसमें कई लाभकारी सामग्री जैसे आम की लकड़ी, देसी घी, कपूर, लौंग, चावल, ब्राह्मी, मुलेठी की जड़, बहेड़ा फल, बेल, नीम, पलाश का पौधा, देवदार की जड़, गूलर की छाल और पत्तियां, लोबान, इलायची आदि का उपयोग किया जाता है।

हिंदू धर्म में माना जाता है कि हवन से हर तरह की नकारात्मकता खत्म हो जाती है। वहीं विज्ञान भी इस बात को मान चुका है कि हवन हवा में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में कारगर है। इसके अलावा इंसान को सांस संबंधी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की पवित्रता बनाए रखने के लिए उसे मंत्रों से जोड़ा जाता है। यह भी माना जाता है कि मंत्र जाप भगवान की पूजा करने और मन को शांति देने का सबसे अच्छा तरीका है। इसकी मदद से आप अपनी चेतना को ईश्वर से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। एक ओर जहां सनातन धर्म में मंत्र जाप के बिना पूजा-अर्चना पूरी नहीं होती, वहीं विज्ञान की दृष्टि से मंत्र हमारे मन को शांत करने के साथ ही ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं।

इसके अलावा हिंदू धर्म में व्रत रखने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। शास्त्रों में व्रत रखने का विशेष महत्व है। व्रत रखने से सभी प्रकार के पापों और कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। वहीं, विज्ञान ने भी पाया है कि उपवास करने से पाचन तंत्र संतुलित और स्वस्थ रहता है। उपवास शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।

FAQs

भारत का राष्ट्रीय धर्म कौन सा है?
भारत का कोई राष्ट्रीय धर्म नहीं है।

हिंदू धर्म से पहले कौन सा धर्म था?
हिंदू धर्म से पूर्व कोई धर्म नहीं था।

सबसे महान धर्म कौन सा है?
सनातन धर्म महान धर्म है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सनातन का मतलब क्या होता है (सनातन धर्म का मतलब क्या होता है) – Meaning Of Sanatan In Hindi के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सनातन का मतलब क्या होता है (Sanatan Meaning In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page