https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

भगत सिंह पर 8 से 10 वाक्य हिंदी में – Essay 8 To 10 Lines On Bhagat Singh In Hindi

8 To 10 Lines on Bhagat Singh In Hindi – भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे महत्वपूर्ण क्रांतिकारियों में से एक शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को बंगा, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने बचपन में ही अंग्रेजों के खिलाफ भारत की आजादी का बिगुल फूंक दिया था। 23 मार्च 1931 को उन्हें लाहौर की सेंट्रल जेल में मौत की सजा सुनाई गई। भगत सिंह कम उम्र में देश के लिए शहीद हो गए थे। उन्होंने कई युवाओं व नेताओं को देश की आजादी में योगदान के लिए प्रेरित किया। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और सभी के लिए आदर्श बने। तो आएये जानते है शहीद भगत सिंह के बारे में कुछ लाइन्स –

भगत सिंह पर 8 से 10 वाक्य हिंदी में (8 To 10 Lines on Bhagat Singh In Hindi)

  • भगत सिंह बचपन से ही देशभक्त थे। उन्होंने कम उम्र से ही अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह करना शुरू कर दिया था।
  • शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब प्रान्त के एक गांव बंगा में हुआ था।
  • भगत सिंह के पिता सरदार किशन सिंह एक क्रांतिकारी सेनानी और किसान थे। वही इनकी माता विद्यावती कौर गृहिणी थी।
  • भगत सिंह ने वर्ष 1926 में “नौजवान भारत सभा” का गठन किया था।
  • भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। स्वतंत्र भारत की लड़ाई में भगत सिंह जी ने “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा दिया था।
  • 1928 में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए भगत सिंह ने साथियों के साथ सॉन्डर्स की हत्या कर दी थी।
  • भगत सिंह ने 9 अप्रैल 1929 को भारी संसद में बम फोड़कर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विरोध किया था।
  • भगत सिंह के प्रमुख क्रांतिकारी साथी सुखदेव, राजगुरु और चन्द्रशेखर आज़ाद जी थे।
  • 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फाँसी दे दी गई।
  • भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भगत सिंह पर निबंध 200 से 300 शब्दों में (Short Essay On Bhagat Singh In Hindi 200-300 Words)

भगत सिंह एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। भगत सिंह एक सिख परिवार से थे, जो खेती करके अपना भरण-पोषण करता था। जब भगत सिंह का जन्म हुआ तो उनके दादा सरदार अर्जुन सिंह ने उन्हें देश के प्रति समर्पित होने के लिए चुना और भगत सिंह ने उनकी इच्छा पूरी की। भगत सिंह के पिता और चाचा भी स्वतंत्रता सेनानी थे। 13 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में हिस्सा लिया। जलियांवाला बाग हत्याकांड का भगत सिंह पर गहरा प्रभाव पड़ा और उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़कर देश को आजाद कराने का फैसला किया। वे ‘हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन’ से जुड़े और ‘नौजवान भारत सभा’ की स्थापना की। भगत सिंह ने कई आंदोलनों और क्रांतिकारी कार्यों में भी भाग लिया। भगत सिंह को ‘शहीद-ए-आजम’ भी कहा जाता है। भगत सिंह पर एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोप लगाया गया और उन्होंने खुलेआम अंग्रेजों का विरोध किया। अंग्रेज़ जानते थे कि भगत सिंह से जीतना इतना आसान नहीं है इसलिए उन पर देशद्रोही होने का आरोप लगाया गया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण उन्हें 1931 में फाँसी दे दी गई।

भगत सिंह के बारे में रोचक तथ्य (Interesting Facts About Bhagat Singh In Hindi)

  • भगत सिंह शादी नहीं करना चाहते थे इसलिए वे घर से भाग गये।
  • भगत सिंह हमेशा अपने साथ एक किताब और शब्दकोष रखते थे।
  • जेल में भी भगत सिंह अपने क्रांतिकारी अंदाज में थे।
  • जेल में विदेशी कैदियों के साथ भेदभाव के विरोध में उन्होंने 116 दिनों तक भूख हड़ताल की।
  • 7 अक्टूबर 1930 को भगत सिंह को फाँसी की सज़ा सुनाई गई।
  • फाँसी के समय भगत सिंह के चेहरे पर मुस्कान थी।
  • भगत सिंह की मृत्यु के बाद अनेक लोगों ने स्वतंत्रता आन्दोलन में भाग लिया।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भगत सिंह पर 8 से 10 वाक्य हिंदी में (Essay 8 To 10 Lines On Bhagat Singh In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख भगत सिंह पर 8 से 10 वाक्य हिंदी में (8 to 10 Lines on Bhagat Singh In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page