https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सुबह जल्दी कैसे उठे बिना अलार्म के और सुबह जल्दी उठने से क्या होता है?

Subah Jaldi Kaise Uthe – आपने अपने माता-पिता से अक्सर सुबह जल्दी उठने के लिए कहते सुना होगा। सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। सुबह जल्दी उठने से आप अधिक ऊर्जावान और प्रॉडक्टिव महसूस कर सकते हैं। तो अगर आप भी काफी समय से सुबह जल्दी उठने की कोशिश कर रहे हैं और नहीं उठ पा रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको सुबह जल्दी कैसे उठे के तरीको के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप सुबह जल्दी उठने के तरीको के बारे में जानना चाहते है तो आज के इस लेख सुबह जल्दी कैसे उठे बिना अलार्म के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

सुबह जल्दी कैसे उठे इन हिंदी (Subah Jaldi Kaise Uthe)

अपने शरीर को जल्दी सोने के लिए ट्रेन करें। यह आपको हर सुबह जल्दी उठने में मदद कर सकता है।

- Advertisement -

देर रात को चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। यह आपकी नींद छीन लेता है। आपको सोते समय ज्यादा सोचना नहीं चाहिए ताकि आप चैन की नींद ले सकें। इससे आप सुबह आसानी से उठ सकेंगे। आरामदायक कपड़े पहनें ताकि आप जल्दी सो सकें।

आपको रात 10 बजे तक सोने के लिए बिस्तर पर आ जाना है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सोते समय आपके पास फोन न हो। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। ऐसा न हो कि जल्दी उठने के लिए आपको अपनी नींद से समझौता करना पड़े। ऐसा करने से आप सुबह 5 या 6 बजे तक उठ जायेंगे।

- Advertisement -

सोने से करीब 30 मिनट पहले खुद को स्मार्टफोन और लैपटॉप से डिस्कनेक्ट कर लें। यह रात की बेहतर नींद में सहायता कर सकता है। साथ ही अगर आप फोन देखते हुए सो रहे हैं तो सुबह उठकर थकान महसूस करेंगे।

सोने से पहले स्नैकिंग हानिकारक होता है। अगर आप खाना खाने के बाद सीधे सो जाएंगे तो आपको नींद नहीं आएगी। शरीर में गैस या एसिडिटी बनने लगेगी। इसके अलावा यह सीधे तौर पर मोटापे को बढ़ावा देता है। इससे आपको थकान भी होगी, और आप सुबह उठकर तरोताजा महसूस नहीं कर पाएंगे।

सोने से पहले अपने फोन की नोटिफिकेशन बंद कर दें या “स्लीप मोड ऑन करें “। बार-बार बजती फोन नोटिफिकेशन आपको परेशान कर सकती है। इसके अलावा, फ़ोन या सोशल मीडिया पर कुछ सूचनाएं आपको आधी रात में जगा सकती हैं। जिससे आपकी नींद का चक्र बाधित हो सकता है।

सुबह समय पर उठने के लिए आपको देर रात कुछ भी खाने से बचना होगा। कई बार लोगों को रात के खाने के एक से दो घंटे बाद स्नैक्स खाने की आदत होती है। लेकिन, अगर आप देर रात सोने से कुछ मिनट पहले स्नैक्स खाते हैं तो यह ठीक से पच नहीं पाएगा और सोते समय आपको पेट में हलचल महसूस होगी और संभावना है कि आप जल्दी सो नहीं पाएंगे। जब आप समय पर नहीं सोएंगे तो आपको समय पर जागना मुश्किल हो जाएगा।

अगर आप पलकें झपकाते समय भी फोन का इस्तेमाल करते हैं और सोचते हैं कि पूरी नींद आने तक ही फोन का इस्तेमाल करना बेहतर है, तो आप गलत हैं। यदि आप फोन का उपयोग करते हुए सोने की कोशिश करते हैं, तो आप अपने सोने के समय में देरी कर रहे हैं। अगर आप सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन का इस्तेमाल बंद कर देंगे तो आपको अच्छी नींद आएगी और सुबह उठने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। एक और बात का ध्यान रखें कि आप सोने से पहले अपने फोन का इंटरनेट बंद कर दें ताकि किसी भी मैसेज से आपकी नींद में खलल न पड़े।

जब आप प्रतिदिन एक ही समय पर सोते और जागते हैं, तो आपकी घड़ी इस समय की अभ्यस्त हो जाती है। ऐसा करने से आपको रोजाना रात को अपने आप उबासी आने लगती है और अगली सुबह आपकी आंख अपने आप खुल जाती है। कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। ऐसा न हो कि जल्दी उठने के लिए आपको अपनी नींद से समझौता करना पड़े।

अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं और फिर दोबारा सोना शुरू कर देते हैं तो यह आदत बदलनी होगी। आप ऐसा कर सकते हैं कि उठते और बैठते ही कमरे में लाइट जला दें। जैसे ही आपकी आंखों पर रोशनी पड़ेगी आप जागने लगेंगे। जागने के बाद बिस्तर पर लेटने पर दोबारा सो जाना स्वाभाविक है, इसलिए उठकर इधर-उधर टहलना शुरू कर दें।

अगली सुबह समय पर जागना और ख़ुशी से जागना इस बात पर निर्भर करता है कि वह रात को कैसे सोता है। अगर आप रात को चैन से नहीं सोएंगे तो सुबह उठने का मन नहीं करेगा। आरामदायक कपड़े पहनें, कमरे को पर्याप्त ठंडा रखें और बिना किसी तनाव के सोएं। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको रात के समय ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए, नहीं तो आपका पेट भारी लगेगा और सोने में दिक्कत होगी।

रात के समय ऊपर दिए गए सुझावों का पालन करें और सुबह अपना अलार्म 15 मिनट पहले सेट कर लें। इससे आप तुरंत जाग जायेंगे। आपको एक या दो दिन के लिए थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन उसके बाद आपकी बॉडी क्लॉक सेट हो जाएगी और फिर आपको इसकी आदत हो जाएगी।

सुबह जल्दी उठने से क्या होता है (Subah Jaldi Uthne Se Kya Hota Hai In Hindi)

सुबह जल्दी उठने से कई फायदे मिलते है। सुबह जल्दी उठने से आप कभी बीमार नहीं पड़ेंगे। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप अपनी सेहत को भी समय दे सकते हैं। इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर व्यायाम या योग को समय दे सकते हैं। इससे आपका वजन नियंत्रित रहता है।

अगर आप सुबह उठकर वर्कआउट करते हैं तो अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।

सुबह जल्दी उठकर ताजी हवा लेने से शरीर की कोशिकाएं मजबूत होती हैं। त्वचा कोशिकाएं भी उत्पन्न होती हैं जो आपको युवा दिखने में मदद करती हैं।

सुबह जल्दी उठने से आलस्य का अहसास नहीं होता। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, अच्छा आउटपुट प्राप्त कर पाते हैं और अपना काम जल्दी खत्म भी कर पाते हैं।

अगर आप रोज सुबह खाली पेट व्यायाम करते हैं तो आपका पाचन स्वस्थ रहता है। आप कब्ज जैसी समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

सुबह जल्दी उठने से आपके पास इतना समय होता है कि आप किसी भी काम को करने के लिए बिल्कुल सकारात्मक रहते हैं। आपको तनाव भी महसूस नहीं होता। आप निश्चिंत होकर ऑफिस जा सकते हैं , इससे आपका दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रह सकते हैं।

अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास काफी समय होता है, अब आप खुद को समय दे सकते हैं। आप डांस कर सकते हैं, योगा कर सकते हैं और कुछ स्वादिष्ट बनाकर भी खा सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusions)

आज के इस लेख में हमने आपको सुबह जल्दी कैसे उठे बिना अलार्म के और सुबह जल्दी उठने से क्या होता है आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सुबह जल्दी कैसे उठे इन हिंदी (Subah Jaldi Kaise Uthe) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page