https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

तांबे की अंगूठी के नुकसान, तांबे की अंगूठी के फायदे, तांबे की अंगूठी पहनने के नियम

तांबे की अंगूठी के नुकसान और फायदे – व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति के आधार पर उसे रत्न या कोई धातु पहनने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी कोई धातु पहनने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले किसी ज्योतिषी को अपनी कुंडली दिखा लें क्योंकि हर धातु हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होती।

ज्योतिष शास्त्र में तांबे को विशेष महत्व दिया गया है। यह अग्नि तत्व से भरपूर है और सूर्य और मंगल से संबंधित माना जाता है। इसके साथ ही इसका उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है। साथ ही इसे धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ भी मिल सकते हैं। अब अगर आप इसे पहनते हैं तो इससे जुड़े कई नियम बताए गए हैं। जिसे जानना बेहद जरूरी है।

आज के इस लेख में हम आपको तांबे की अंगूठी पहनने के नुकसान, तांबे की अंगूठी के पहनने फायदे और तांबे की अंगूठी पहनने के नियम के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

तांबे की अंगूठी के नुकसान (Tambe Ki Anguthi Ke Nuksan)

- Advertisement -

जिस भी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर उसे तांबा अवश्य पहनना चाहिए, लेकिन अगर आप फैशन के चक्कर तांबा पहन रहे हैं या पहनने की सोच रहे है तो इसे अपनी उंगली से उतार दें, नहीं तो इसके अशुभ परिणाम भी हो सकते हैं।

तांबे की अंगूठी पहनने के बाद झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। वरना सूर्य और मंगल दोनों आप पर भारी पड़ सकते हैं और आपको जीवन में सदा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

- Advertisement -

ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि तांबे के आभूषण, अंगूठी या कंगन आदि पहनने वाली महिला से शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से बहुत ही अशुभ परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं व्यक्ति का जीवन कष्टमय हो जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में के अनुसार महिलाओं को तांबे से बने आभूषण, चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए, नहीं तो आपको कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे पहनने से जातक का जीवन हमेशा कष्टमय बना रहता है।

अगर आपने तांबे की अंगूठी पहनी हुई हैं तो टैनिक फूड का सेवन करने से जरूर बचें। इससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की संभावना बनी रहती है और सूर्य देव भी आपसे नाराज हो सकते हैं।

अगर आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं, साथ ही व्यक्ति को मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

तांबे की अंगूठी के फायदे (Tambe Ki Anguthi Ke Fayde)

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि तांबे का प्रयोग करने से शरीर शुद्ध रहता है। तांबा पहनने से शरीर से सारा विष निकल जाता है। इतना ही नहीं, यह मंगल ग्रह को मजबूत करने के साथ रक्त प्रवाह को सही से बनाए रखता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष है तो उसे तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होता है।

शास्त्रों के अनुसार सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियां और असफलताएं घेर लेती हैं। ऐसे में इस धातु की अंगूठी पहनने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

तांबे की अंगूठी धारण करने से मानसिक व शारीरिक तनाव भी कम होता है। साथ ही गुस्सा भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता है तो उसे तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए।

सूर्य ग्रह प्रसिद्धि और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में जब आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं और आपका सूर्य मजबूत है तो आपको समाज में पद, प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है।

तांबे की अंगूठी पहनने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख और शांति आती है।

तांबे की अंगूठी हमेशा अनामिका उंगली में पहननी चाहिए। इसे इस उंगली में पहनने से मंगल और सूर्य मजबूत होते हैं।

तांबे की अंगूठी पहनने के नियम (तांबे की अंगूठी धारण करने की विधि)

यदि तांबे की अंगूठी अनामिका उंगली में पहनी जाए तो ही इसका फल अधिक मिलता है। क्योंकि इस उंगली को सूर्य की उंगली कहा जाता है। रविवार के दिन तांबे की अंगूठी को सूर्य देव के सामने रखकर, गंगा जल से शुद्ध करके, सिन्दूर लगाकर दाहिने हाथ में धारण करना चाहिए।

जो लोग तांबे की अंगूठी धारण करते हैं वे भीड़ में भी अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे लोग उच्च अधिकारी और बहुत प्रसिद्ध नेता और व्यवसायी बनते हैं। ऐसे व्यक्तियों की पहचान न केवल उनके जीवनकाल के दौरान बल्कि उनकी मृत्यु के बाद भी बनी रहती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको तांबे की अंगूठी के नुकसान, तांबे की अंगूठी के फायदे, तांबे की अंगूठी पहनने के नियम के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख तांबे की अंगूठी के नुकसान और फायदे (Tambe Ki Anguthi Ke Nuksan Aur Fayde) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page