https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को पहनना चाहिए, तांबे की अंगूठी किस उंगली में पहने

तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को पहनना चाहिए – हिंदू धर्म में कुछ ऐसी धातुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर धातु किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती है और उसी के अनुसार परिणाम देती है। तांबा एक शुभ धातु है, इसमें अग्नि तत्व काफी मात्रा में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका संबंध सूर्य और मंगल से है। तांबे की धातु का उपयोग पूजा-पाठ में भी किया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की धातु का उपयोग करने से पहले इसके महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आपकी जरा सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तांबा कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ होता है। तो आइये जानते है –

तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को पहनना चाहिए (Tambe Ki Anguti Kis Rashi Walo Ko Pahnna Chahiye)

ऐसा कहा जाता है कि तांबा जितना शुद्ध होगा, उतना ही अच्छा होगा। इसके अलावा अगर तांबे को सोने के साथ मिलाकर पहना जाए तो और भी अच्छा है। मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए तांबा शुभ होता है। मेष, सिंह और धनु राशि के के लोगो को तांबे की अंगूठी की पहनना चाहिए।

- Advertisement -

जिस भी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर हो उसे तांबा अवश्य पहनना चाहिए, लेकिन अगर आप फैशन में तांबा पहन रहे हैं तो आज ही इसे अपनी उंगली से उतार दें। इसके अशुभ परिणाम भी हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि महिलाओं को तांबे के आभूषण, कड़ा नहीं पहननी चाहिए। इससे आपको कई तरह की परेशानियां घेर सकती हैं। इतना ही नहीं, इसे पहनने से व्यक्ति का जीवन हमेशा कष्टमय रहता है।

- Advertisement -

ऐसा कहा जाता है कि तांबे की अंगूठी पहनने के बाद झूठ नहीं बोलना चाहिए। इससे सूर्य और मंगल आप पर भारी पड़ सकते हैं और आपको जीवन में हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो टैनिक फूड का सेवन करने से बचें। इससे आर्थिक नुकसान के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की संभावना रहती है और सूर्य देव नाराज भी हो सकते हैं।

अगर आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं तो रोजाना सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। इससे आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही व्यक्ति को मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को नहीं पहनना चाहिए (Tambe Ki Anguti Kis Rashi Walo Ko Nahi Pahnna Chahiye)

ऐसा कहा जाता है कि जिसे गुस्सा आता है, उसे तांबा अवश्य धारण करना चाहिए। मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए तांबा पहनना शुभ माना जाता है, लेकिन वृषभ, कन्या और मकर राशि के लोगों को तांबा नहीं पहनना चाहिए। बाकी राशियों के जातकों के लिए तांबा सामान्य है।

तांबे की अंगूठी किस उंगली में पहने (Tambe Ki Anguti Kis Angooli Me Pahne)

ज्योतिषियों का मानना है कि तांबे की अंगूठी अनामिका उंगली में पहननी चाहिए। इससे सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं। साथ ही आत्मविश्वास, साहस और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। कहा जाता है कि तांबे को कमर पर भी पहना जा सकता है। इसके अलावा कहा जाता है कि गले में तांबे का सिक्का पहनने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है।

तांबा पहनने के फायदे (Copper Pahnne Ke Fayde In Hindi)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य दोष हो तो जातक को कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाता है। साथ ही सामाजिक सम्मान में भी कमी आती है। इसलिए अगर आप कमजोर सूर्य के कारण जीवन में परेशानियां कम नहीं कर पा रहे हैं तो तांबे की अंगूठी पहनें।

कहा जाता है कि तांबे की अंगूठी पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव भी कम होता है। इसके अलावा गुस्सा भी कंट्रोल में रहता है।

तांबे का संबंध सूर्य से है और सूर्य को प्रसिद्धि और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद, प्रतिष्ठा और सम्मान मिलता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तांबे की अंगूठी सूर्य उंगली यानि अनामिका उंगली में पहननी चाहिए। इसे धारण करने से यदि आपकी कुंडली में सूर्य से संबंधित कोई दोष है तो उसका प्रभाव कम होने लगता है।

इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति पर मंगल ग्रह की स्थिति खराब है तो उसके लिए भी तांबा बहुत फायदेमंद होता है। इससे मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव समाप्त हो जाता है।

FAQs

तांबे की अंगूठी कौन से हाथ में पहनना चाहिए?
तांबे की अंगूठी अनामिका उंगली में पहननी चाहिए।

तांबे की अंगूठी कौन पहन सकता है?
तांबे की अंगूठी मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए शुभ मानी जाता है।

तांबा किसे नहीं पहनना चाहिए?
तांबा वृषभ, कन्या और मकर राशि को नहीं पहनना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को पहनना चाहिए, तांबे की अंगूठी किस उंगली में पहने के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख तांबे की अंगूठी किस राशि वालों को पहनना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page