https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

चाँद धरती से कितना दूर है, चाँद कितना दूर है – Chand Kitna Dur Hai

Ok Google Chand Dharti Se Kitna Dur Hai: आज दुनिया का हर देश चांद पर जाने की जुगत में लगा हुआ है। आज दुनिया चांद पर जा रही है। जब भी कोई रॉकेट पृथ्वी से चंद्रमा की ओर उड़ान भरता है तो उसे वहां तक पहुंचने में कई दिनों से लेकर महीनों तक का समय लग जाता है। यह विभिन्न अंतरिक्षयानों की गति पर निर्भर करता है। लेकिन क्या आप जानते है चाँद धरती से कितनी दूर है, अगर नहीं तो आज के इस ललेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

आज के इस लेख में हम आपको चाँद धरती से कितना दूर है, चाँद कितना दूर है के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

गूगल चाँद धरती से कितनी दूर है (Google Chand Dharti Se Kitna Dur Hai)

चाँद से धरती की दूरी को चंद्र दुरी यानी लुनर डिस्टेंस (Lunar Distance) कहते है। वैसे तो चंद्रमा की सटीक दूरी का पता लगाना संभव नहीं है यानी असंभव है, लेकिन अंतरिक्ष वैज्ञानिकों एवं शोधकर्ताओं के अनुसार धरती से चंद्रमा की दूरी करीबन 384,399 किलोमीटर (238,854 मील) है, यह एक सेमि मेजर एक्सिस वैल्यू है।

- Advertisement -

इसके अतिरिक्त चन्द्रमा से धरती की समय औसत दुरी 385,000.6 किलोमीटर (239,228.3 मील) है। जब चन्द्रमा धरती की परिक्रमा करता है तो यह दूरी बदलती रहती है। इसमें 50,200 किलोमीटर (31,200 मील) का अंतर आ जाता है, मतलब की जब चंद्रमा धरती के सबसे निकट होता है तो यह दूरी 356,500 किलोमीटर (221,500 मील) होती है और चंद्रमा के धरती से सबसे दूर होने पर यह अंतराल 406,700 किलोमीटर (252,700 मील) का होता है।

अगर चंद्रमा के वजन की बात करें तो यह लगभग 81 अरब टन है। चंद्रमा लगातार पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है और चंद्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं है, वह केवल सूर्य की रोशनी से चमकता है अर्थात रात के समय चंद्रमा की जो रोशनी दिखाई देती है वह उसकी अपनी नहीं बल्कि सूर्य की होती है। चंद्रमा केवल रात के अंधेरे में ही दिखाई देता है, हालांकि यह दिन में भी रहता है, लेकिन तेज धूप के कारण दिखाई नहीं देता है। चंद्रमा पृथ्वी का उपग्रह है, उसी प्रकार सौर मंडल के लगभग सभी ग्रहों के पास अपने चंद्रमा हैं।

चंद्रमा तक पहुंचने में कितना समय लगता है / चंद्रमा पर जाने में कितना समय लगता है?

- Advertisement -

अगर हम बात करें कि चंद्रमा तक पहुंचने में कितना समय लगता है, तो यह इस बात पर निर्भर करेगा कि चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में कहां है और जिस अंतरिक्ष यान से हम यात्रा कर रहे हैं उसकी गति क्या है। वैसे चंद्रमा तक पहुंचने में लगभग तीन दिन का समय लग जाता है।

अपोलो-11 पहली बार इंसानों को लेकर चांद पर पहुंचा था। तब इसे चंद्रमा की सतह तक पहुंचने में 4 दिन, 6 घंटे और 45 मिनट का समय लगा था। हालाँकि, एक ऐसा अंतरिक्ष यान भी रहा है जिसे चाँद तक पहुँचने में आधा दिन भी नहीं लगा। यह अंतरिक्ष यान न्यू होराइजन्स था, जिसे चंद्रमा तक पहुंचने में केवल 8 घंटे 35 मिनट का समय लगा। इसके बाद अंतरिक्ष यान न तो धीमा हुआ और न ही चंद्रमा की कक्षा के करीब पहुंचा, बल्कि प्लूटो की अपनी यात्रा पर जारी रहा।

चाँद के बारे में रोचक जानकारी –

चंद्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं है, वह केवल सूर्य की रोशनी से ही चमकता है।चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है। चंद्रमा का कुल वजन बहुत अधिक है, रात में देखने पर यह बहुत छोटा दिखाई देता है, जबकि इसका वजन लगभग 81 अरब टन है। पृथ्वी से देखने पर चंद्रमा का आकार बदलता रहता है, ऐसा सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी की उपस्थिति के कारण होता है।

चंद्र ग्रहण (अमावस्या) तब होता है जब पृथ्वी पूरी तरह से चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है, जबकि सूर्य ग्रहण (पूर्णिमा) तब होता है जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी बहुत तेज होती है, यह अन्य दिनों की तुलना में लगभग 9 गुना अधिक होती है। चंद्रमा (चंद्रमा) का केवल 59% हिस्सा ही हमेशा दिखाई देता है, जबकि बाकी हिस्से में हमेशा रात होती है।

चंद्रमा के प्रकाश पक्ष (रोशनी वाले भाग) का अधिकतम तापमान लगभग 180 डिग्री सेल्सियस और अंधेरे पक्ष (अँधेरे वाले भाग )का तापमान लगभग -153 डिग्री सेल्सियस है।

चंद्रमा पर उतरने वाले विश्व के पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे, जो 1969 में चंद्रमा पर उतरे थे। चंद्रमा पर पानी की खोज करने वाला पहला देश भारत है।

अब तक 12 लोग चंद्रमा पर जा चुके हैं, उनके नाम हैं नील आर्मस्ट्रांग, बज़ एल्ड्रिन, पीट कॉनराड, एलन बीन, एलन शेपर्ड, एडगर मिशेल, डेविड स्कॉट, जेम्स इरविन, जॉन यंग, चार्ल्स ड्यूक, यूजीन सेर्नन और हैरिसन श्मिट।

FAQs

चन्द्रमा धरती से कितनी दूरी पर स्तिथ है?
चन्द्रमा धरती से लगभग 384,403 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। यदि मील में गणना की जाए तो यह लगभग 238,857 मील है।

चन्द्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता है या नहीं?
चन्द्रमा पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है और यही वजह है, कि चाँद व धरती के बीच की दुरी निश्चित नहीं है।

धरती का एक पूर्ण चक्कर लगाने में चन्द्रमा को कितना समय लगता है ?
धरती का एक पूर्ण चक्कर लगाने में चन्द्रमा को लगभग 1 महीने (27 दिन) का समय लगता है।

चन्द्रमा का वजन कितना है?
चन्द्रमा का वजन करीबन 81 अरब टन तक है।

चन्द्रमा के कुल कितने प्रतिशत भाग पर रोशनी है?
सूर्य की रोशनी चन्द्रमा के कुल 59 प्रतिशत भाग पर है और शेष भाग पर हमेशा अँधेरा रहता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको चाँद धरती से कितना दूर है, चाँद कितना दूर है – Chand Kitna Dur Hai के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख चाँद धरती से कितना दूर है (Chand Dharti Se Kitna Dur Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page