https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

सिंह राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए, सिंह राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए

सिंह राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए – सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। इस राशि के जातक में दृढ़ संकल्प, उत्साह और तेज होता है। सिंह राशि के जातकों में शुरू से ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है। वह अपनी पर्सनैलिटी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही व्यक्ति को धातु धारण करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों की खराब स्थिति में सुधार होने लगता है। तो आइये जानते है –

सिंह राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए (Singh Rashi Walo Ko Kaun Sa Dhatu Pahnna Chahiye)

सिंह राशि के लोगों को पीतल और सोने की धातु पहननी चाहिए। इससे बृहस्पति की कृपा मिलती है। इसके अलावा तांबा धातु भी इनके लिए शुभ मानी जाती है।

सिंह राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए (Singh Rashi Walo Ko Kaun Si Anguti Pahnna Chahiye)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए सोने की अंगूठी पहनना बहुत शुभ होता है और यह सौभाग्य लाता है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को सोने की अंगूठी जरूर पहननी चाहिए। सिंह अग्नि तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी सूर्य है।

- Advertisement -

सूर्य देव का बृहस्पति ग्रह यानि सोने के ग्रह से मैत्री संबंध है। इसलिए सिंह राशि के लोगों को इस धातु से बनी अंगूठी पहनने से बहुत लाभ मिलता है। नौकरी और व्यवसाय में लाभ और माता-पिता से प्रेम मिलता है। शादीशुदा लोगों के अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध होते हैं। आपको बता दें कि सिंह राशि के साथ-साथ कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों के लिए भी सोने की अंगूठी पहनना शुभ होता है।

ध्यान रखने वाली बातें

- Advertisement -

सोने की अंगूठी हमेशा दाहिने हाथ की उंगली में ही पहननी चाहिए। सोने की अंगूठी कभी भी बाएं हाथ की उंगली में न पहनें।

पैरों में कभी भी सोने के आभूषण जैसे पायल या बिछिया न पहनें। आप पैरों में चांदी के आभूषण पहन सकते हैं। पैरों से लेकर कमर तक किसी भी हिस्से में सोना नहीं पहनना चाहिए।

कुछ महिलाएं अपने सोने के आभूषण तकिए के सिरहाने उतारकर सोती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।

सोना धातु का संबंध स्वामी ग्रह बृहस्पति से है। इसलिए मान्यता के अनुसार इसे पहनने के बाद शराब और मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

लोहे या कोयले से संबंधित व्यवसाय करने वाले लोगों को भी सोना नहीं पहनना चाहिए। यह व्यवसाय शनिदेव से संबंधित है और सोना सूर्य ग्रह से संबंधित है। सूर्य और शनि शत्रु माने जाते हैं। इसलिए अगर आप सोने के आभूषण पहनते हैं तो आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

FAQs

सिंह राशि वाले को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए?
सिंह राशि वाले को सोने की अंगूठी पहननी चाहिए।

सिंह राशि के लिए कौन सी धातु अच्छी है?
सिंह राशि के लिए सोना और तांबा धातु अच्छी है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको सिंह राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए, सिंह राशि वालों को कौन सी अंगूठी पहननी चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख सिंह राशि वालों को कौन सा धातु पहनना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page