https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

प्रसिद्ध खेलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में – (10 Khelo Ke Naam Hindi Mein) – 10 Khelo Ke Naam Hindi Me)

Games In Hindi And English: दुनिया में तरह-तरह के खेल खेले जाते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें खेलने के लिए इंसान में कुछ खास क्षमता होनी चाहिए। और दूसरी ओर कुछ सामान्य तरह के खेल भी होते हैं।

यदि कोई व्यक्ति वेटलिफ्टिंग का खेल खेलना चाहता है, तो उसका शारीरिक रूप से मजबूत होना आवश्यक, क्योंकि इसमें उसे भारी वजन उठाना पड़ता है। इसके अलावा अगर किसी को तैराकी का गेम खेलना है तो उसे तैरना आना चाहिए। इसी तरह किसी न किसी गेम को खेलने के लिए कोई न कोई योग्यता का होना आवश्यक है।

वैसे दुनिया में कई खेल हैं, जिनमें क्रिकेट बड़े पैमाने पर खेला जाता है। गेम्स से मानव शरीर का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रत्येक देश का अपना एक प्रतिष्ठित खेल होता है, जैसे भारत का हॉकी। अधिकांश देशों द्वारा अपने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की समितियों का भी गठन किया गया है, जो सरकार के आदेश पर समय-समय पर देश के चयनित खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती है।

- Advertisement -

तो आइये आज का यह लेख खेलों के नाम शुरू करते है और जानते है गेम्स नेम इन हिंदी एन्ड इंग्लिश (Games Name In Hindi And English) –

गेम्स के प्रकार (Types Of Games In Hindi)

गेम्स दो प्रकार के होते हैं, आउटडोर और इनडोर। जो खेल मैदान में खेले जाते हैं उन्हें आउटडोर गेम्स कहते हैं जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि। इसी प्रकार घर में खेले जाने वाले खेल जैसे कैरम, ताश आदि को इनडोर गेम्स कहते हैं।

10 खेलो के नाम हिंदी में (10 Khelo Ke Naam Hindi Mein)

- Advertisement -

10 खेलो के नाम है – क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कराटे, कबड्डी, वॉलीबॉल और तीरंदाजी।

बच्चे के गेम्स (Baccho Ke Games)

  • कबड्डी (Kabaddi)
  • गिल्ली डंडा (Gili Danda)
  • चोर सिपाही (Chor Siphai)
  • खो खो (Kho Kho)
  • छुपन छुपाई (Chupan Chupai)
  • कंचा (गोली) (Kancha)
  • आंख-मिचौली (Ankh Micholi)
  • रस्सा-कस्सी (Rassa-Kassi)
  • पिठ्ठू गरम (Pitthu Garam)
  • रस्सी कूदना (Jumping Rope)
  • लंगड़ी टांग (Langdi Tang)
  • म्यूजिकल चेयर (Musical Char)

प्रसिद्ध खेलों के नाम (Games Name In Hindi | Khelon Ke Naam Hindi Mein)

यहां हम प्रमुख खेलों की सूची साझा कर रहे हैं। इस लिस्ट में सभी प्रमुख खेलों के नाम शामिल किए गए हैं।

आउटडोर गेम्स (Outdoor Games In Hindi And English)

  • फुटबॉल (Football)
  • क्रिकेट (Cricket)
  • हॉकी (Hockey)
  • टेनिस (Tennis)
  • बैडमिंटन (Badminton)
  • बॉक्सिंग या मुक्केबाजी (Boxing)
  • बेसबॉल (Baseball)
  • बास्केटबॉल (Basketball)
  • वॉलीबॉल (Volleyball)
  • कबड्डी (Kabaddi)
  • रग्बी (Rugby Football)
  • साइक्लिंग रेस (Cycling)
  • गोला फेंक (Discus Throw)
  • भाला फेंक (Javelin Throw)
  • स्विमिंग या तैराकी (Swimming)
  • घुड़ दौड़ (Horse Race)
  • पोलो (Polo)
  • गोल्फ (Golf)
  • धावक या दौड़ना (Sprint)
  • कुश्ती (Wrestling)
  • भारोत्तोलन (Weight Lifting)
  • शूटिंग या निशानेबाजी (Shooting)
  • तीरंदाजी (Archery)
  • नौकायन (Rowing)
  • हाई जम्प या ऊंची कूद (High Jump)
  • सोकर (Soccer)
  • रनिंग (Running)
  • इसकिंग (Skiing)
  • आइस स्केटिंग (Ice Skating)
  • रोलर स्केटिंग (Roller Skating)
  • रग्बी (Rugby)
  • पुल (Pool)
  • डार्ट (Darts)
  • बॉलिंग (Bowling)
  • आइस हॉकी (Ice hockey)
  • सर्फिंग (Surfing)
  • कराटे (Karate)
  • हॉर्स रेसिंग (Horse Racing)
  • स्नोबोर्डिंग (Snowboarding)
  • स्केटबोर्डिंग (skateboarding)
  • साइकिलिंग (Cycling)
  • फिशिंग (Fishing)
  • जिमनास्टिक (Gymnastics)
  • फिगर स्केटिंग (Figure Skating)
  • रॉक क्लाइंबिंग (Rock Climbing)
  • सूमो रेसलिंग (Sumo Wrestling)
  • ताइक्वांडो (Taekwondo)
  • फेंसिंग (Fencing)
  • वाटर इसकिंग (Water Skiing)
  • जेट इसकिंग (Jet Skiing)
  • वेटलिफ्टिंग (Weight Lifting)
  • स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving)
  • जुड़ो (Judo)
  • विंड सर्फिंग (Wind Surfing)
  • किक बॉक्सिंग (Kick Boxing)
  • स्काईडाइविंग (Sky Diving)
  • हैंग ग्लाइडिंग (ang Gliding)
  • बंगी जंपिंग (Bungee Jumping)

इनडोर गेम्स (Inddor Games In Hindi And English)

  • टेबल टेनिस (Table Tennis)
  • शतरंज (Chase)
  • बिलियर्ड्स (Billiards)
  • तीरंदाजी (Archery)
  • कैरम (Carrom)

खेलो का महत्व (Importance Games In Hindi)

आपने अपने जीवन कई खेल खेले होंगे। हमारे जीवन में जितना महत्व शिक्षा का है उतना ही महत्व खेलों का भी है। शिक्षा से हमारा मानसिक विकास होता है और खेलों से शारीरिक विकास होता है। कुछ खेल ऐसे भी होते हैं जिन्हें खेलने से मानसिक शक्ति बढ़ती है।

दुनिया में कई तरह के खेल खेले जाते हैं। कुछ खेल अकेले खेले जाते है तो कुछ खेल टीम के साथ। कुछ खेल घर के अंदर खेले जाते हैं, जबकि अधिकांश खेल घर के बाहर खेले जाते हैं।

कुछ खेलो के बारे में जानकारी

पूरी दुनिया में तरह-तरह के खेल खेले जाते हैं और लगभग सभी देशों ने अपने देश का कोई न कोई राष्ट्रीय खेल घोषित किया हुआ है। जिस प्रकार हमारे देश भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है उसी प्रकार सभी देशों का अपना कोई न कोई राष्ट्रीय खेल जरूर है। नीचे हम आपको दुनिया के कुछ मशहूर खेलों की जानकारी दे रहे हैं।

क्रिकेट – क्रिकेट ने दुनिया में सबसे लोकप्रिय खेल होने का खिताब अर्जित किया है। लंबे समय से क्रिकेट के दीवाने लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेल के साथ-साथ सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेल के रूप में भी जाना जाता है। दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम में हमारे देश भारत का नाम भी शामिल है। क्रिकेट के खेल में एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। इस खेल को खेलने के लिए बड़े मैदान की जरूरत होती है।

हॉकी – हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। हॉकी खेल खेलने के लिए 2 टीमों की आवश्यकता होती है। प्रत्येक हॉकी टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। हॉकी खेलने के लिए भी एक बड़े मैदान की जरूरत होती है। हॉकी के खेल में, प्रत्येक खिलाड़ी के पास एक लकड़ी की छड़ी होती है, जिससे मैदान में केवल एक गेंद को दूसरी टीम के गोल में डालने का प्रयास किया जाता है। जो टीम एक निश्चित समय में सबसे अधिक गोल करती है वह हॉकी की विजेता बन जाती है।

फ़ुटबॉल – फुटबॉल भी ज्यादा जगह में खेला जाने वाला खेल है। इसमें भी हर टीम के अंदर निश्चित मात्रा में खिलाड़ी होते हैं। फुटबॉल खेलने के लिए बड़ी गेंद की जरूरत होती है। इस खेल में, जो टीम दूसरी टीम के जाल में सबसे अधिक गोल करती है, वह विजेता होती है। फुटबॉल खेल एक एनर्जी खेल है, इसका मतलब है कि एक व्यक्ति को इस खेल को खेलने के लिए फिट होना चाहिए। क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल खेल के बहुत प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं।

टेनिस – टेनिस के खेल को खेलने के लिए अधिक जगह की आवश्यकता नहीं होती है। क्रिकेट की तरह यह खेल भी गली-गली में खेला जाता है। टेनिस का खेल भी दुनिया में काफी लोकप्रिय है, जिसे बहुत से लोग खेलना पसंद करते हैं। भारतीय लोग विशेष रूप से गर्मी के मौसम में टेनिस का खेल खेलते हैं। इसे एक ही समय में दो लोग या 4 लोग खेल सकते हैं। टेनिस के खेल में रैकेट की सहायता से गेंदों को एक दूसरे के पास भेजना होता है।

टेबल टेनिस – टेबल टेनिस के खेल में एक टेबल होता है और यह खेल उसी टेबल पर खेला जाता है। इसलिए इसका नाम टेबल टेनिस रखा गया है। टेबल टेनिस में एक साइड एक व्यक्ति होता है और दूसरा साइड दूसरा व्यक्ति होता है। इस तरह दो लोग आपस में एक खेल खेलते हैं। खेल खेलने के लिए एक टेनिस बॉल और एक टेनिस की आवश्यकता पड़ती है।

वॉलीबॉल – वॉलीबॉल का खेल दो टीमों के बीच खेला जाता है जिसमें प्रत्येक टीम में 4 खिलाड़ी होते हैं। वॉलीबॉल के खेल में दोनों टीमों के बीच 8 फुट ऊंचा जाल होता है।

शतरंज – चेस को हिंदी भाषा में शतरंज का खेल कहा जाता है जो कि एक प्राचीन खेल है। शतरंज का खेल महाभारत के समय से खेला जा रहा है। शतरंज का खेल एक स्थान पर बैठकर खेला जाता है। इसमें आपको अपने हाथों से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करना होता है और सामने वाले खिलाड़ी के ज्यादा से ज्यादा गोटी को खत्म करना होता हैं। जब आप विरोधी के राजा को मारने में सफल हो जाते हैं, तो आप खेल के विजेता बन जाते हैं।

बास्केटबाल – बास्केटबॉल खेल खेलने के लिए आपको थोड़ा लंबा होना चाहिए क्योंकि बास्केटबॉल के मैदान पर टोकरी को जमीन से 10 फीट की ऊंचाई पर रखा जाता है। और उसके अंदर आपको ऐसे बॉल डालना होता है जो थोडा मुश्किल होता है। एक बास्केटबॉल मैच दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं।

साइकिल दौड़ – साइकिल रेस खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या निश्चित नहीं है। इसमें असीमित खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। साइकिल रेस गेम जीतने के लिए आपके पास अच्छी सहनशक्ति होनी चाहिए। क्योंकि इसमें आपको तेज गति से साइकिल चलानी होती है और अन्य साइकिल सवारों को ओवरटेक करके तय समय में निश्चित दूरी तय करनी होती है।

मुक्केबाज़ी – बॉक्सिंग के खेल को खेलने के लिए एक बड़े कमरे के आकार की जगह की आवश्यकता होती है। इसमें दो खिलाड़ी एक-दूसरे पर अटैक करते हैं। जो खिलाड़ी अंत में अपने पैरों पर खड़ा रहता है उसे मुक्केबाजी के खेल का विजेता घोषित किया जाता है। समय-समय पर देश और दुनिया भर में मुक्केबाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है।

बेसबॉल – साल 1744 में इंग्लैंड देश में बेसबॉल के खेल की शुरुआत हुई थी। यह दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी होते हैं। हमारे देश में इस खेल को ज्यादा लोग पसंद नहीं करते और न ही इसे खेलना पसंद करते हैं, लेकिन विदेशों में बेस बॉल का खेल काफी लोकप्रिय है।

स्विमिंग – स्विमिंग पानी के अंदर खेला जाता है। इस खेल में तैरने के लिए पानी में उतरते हैं और वह व्यक्ति जो पहले सभी राउंड को पार कर लेता है। उसे खेल का विजेता घोषित किया जाता है और पुरस्कार दिया जाता है। इस खेल को खेलने के लिए व्यक्ति में अपनी सांस रोकने की शक्ति होनी चाहिए और पानी में तैरना आना चाहिए।

हैंडबॉल – फुटबॉल की तरह हैंडबॉल का खेल भी काफी लोकप्रिय है। इसमें गेम खेलने के लिए आपके हाथों का इस्तेमाल किया जाता है। खेल में दो टीमें भाग लेती हैं और जो टीम सबसे ज्यादा गोल करती है उसे विजेता माना जाता है।

वेटलिफ्टिंग – अगर आपके पास शक्ति है तो आपको इस खेल को जरूर खेलना चाहिए क्योंकि इसमें अधिक शक्ति की आवश्यकता होती है। इस गेम में आपको भारी वजन उठाना होता है। और सबसे भारी वजन उठाने वाले खिलाड़ी को चैंपियनशिप का विजेता घोषित किया जाता है। इस खेल को खेलने वाले खिलाड़ी शारीरिक रूप से काफी मजबूत होते हैं।

जैवलिन थ्रो – जैवलिन थ्रो को हिंदी में भाला थ्रो के नाम से जाना जाता है। नीरज चोपड़ा हमारे देश में भाला फेंक के बहुत प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस खेल में स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं। इस खेल के अंदर खिलाड़ियों को बारी-बारी से भाला फेंकने का मौका मिलता है। भाला सबसे दूर फेंकने वाले खिलाड़ी को खेल का विजेता माना जाता है।

डिस्कस थ्रो – इस खेल को हिंदी भाषा में गोला फेंक कहते हैं। इसमें भी अलग-अलग खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। खेल में आपको एक भारी गेंद दी जाती है, आपको इसे जहां तक हो सके फेंकना होता है। जो खिलाड़ी सबसे लंबी दूरी तक गेंद फेंकता है उसे खेल का विजेता माना जाता है।

पोलो – माना जाता है कि पोलो खेल की उत्पत्ति फारस देश में हुई थी। पहले इसे चौगान के नाम से जाना जाता था। इस खेल में 4 खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। इस खेल को खेलने के लिए खिलाड़ियों को घोड़े पर बैठना होता है और उसके बाद पोलो खेल खेला जाता है।

गोल्फ़ – यह खेल ज्यादातर अमीर लोग खेलते हैं। अमीर लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए गोल्फ का खेल खेलते हैं। यह एक लंबे चौड़े मैदान में खेला जाता है।

FAQs For 10 Khelo Ke Naam Hindi Me

दुनिया में सबसे ज्यादा खेल कौन सा खेला जाता है?
दुनिया में सबसे ज्यादा खेल क्रिकेट खेला जाता है।

भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?
भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

10 गेम का नाम क्या है?
10 गेम का नाम है – क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कराटे, कबड्डी, वॉलीबॉल और तीरंदाजी।

बच्चे कौन कौन से खेल खेलते हैं?
गिल्ली डंडा, खो-खो, छुपन छुपाई, कंचा (गोली), आंख-मिचौली, रस्सा-कस्सी, पिठ्ठू गरम, रस्सी कूदना, लंगड़ी टांग, म्यूजिकल चेयर और चोर-सिपाही।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको खेलों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (Games In Hindi And English) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख गेम्स इन हिंदी एन्ड इंग्लिश अच्छा लगा है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page