भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे – भारत में प्रधानमंत्री का पद भारतीय संघ शासन का प्रमुख का पद है। यह पद सरकार के कार्यों के लिए संसद के प्रति उत्तरदायी होता है। इस पद पर किसी भी व्यक्ति का चयन भारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में बहुमत के बाद किया जाता है। इस पद के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन कोई भी व्यक्ति तभी तक इस पद पर रह सकता है, जब लोकसभा में बहुमत उसके पक्ष में हो।

प्रधानमंत्री केंद्र सरकार की मंत्रिपरिषद का प्रमुख और राष्ट्रपति का प्रमुख सलाहकार होता है। राष्ट्रपति भी प्रधानमंत्री की सहमति से मंत्रियों की नियुक्ति करता है। प्रधानमन्त्री मंत्रियों के विभाग भी तय करता है। प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का कार्य भी तय करता है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री देश के प्रशासन को निर्देश भी देते हैं और सभी नीतिगत निर्णय भी प्रधानमंत्री द्वारा ही लिये जाते हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद के बीच संपर्क बिंदु भी है। प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद का मुख्य प्रवक्ता भी होता है।

वैसे आप सभी ये तो जानते है की वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री कौन है, लेकिन क्या आप जानते है भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम क्या है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। क्योकि आज के इस लेख में हम आपको इसके बारे में जानकरी देने वाले है। तो आइये जानते है –

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ke Dusre Pradhanmantri Kaun The In Hindi)

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री – लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) थे। भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में काम किया। – लाल बहादुर शास्त्री जी 1 साल और 216 दिनों तक प्रधान मंत्री के पद पर बने रहे। भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने “जय जवान जय किसान” का नारा तब दिया जब 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था।

बता दे की जब भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल की मृत्यु हुई तो गुलज़ारीलाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया, जिनका कार्यकाल बहुत छोटा था क्योंकि वह जनता के बीच से नहीं चुने गए थे। गुलजारीलाल नंदा 27 मई 1964 से 9 जून 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर रहे। उसके बाद लाल बहादुर शास्त्री को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। इसलिए लाल बहादुर शास्त्री को भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में जाना जाता है। वैसे तो कई लोग गुलज़ारीलाल नंदा को भारत का दूसरा प्रधान मंत्री कहते हैं, लेकिन वास्तव में भारत के दूसरे स्थायी प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।

लाल बहादुर शास्त्री के बारे में जानकारी (About Lal Bahadur Shastri In Hindi)

भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था। 1964 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद लाल बहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने। वह सादा जीवन जीते थे और परेशानियों में भी शांत रहते थे।

प्रधानमंत्री बनने से पहले लाल बहादुर शास्त्री ने रेल मंत्री, परिवहन एवं संचार मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और गृह मंत्री का कार्यभार भी संभाला था। वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे। लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। वह ईमानदारी और मानवता जैसे गुणों के लिए जाने जाते थे और उनकी मृत्यु के बाद उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु के पश्चात लाल बहादुर के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ पड़ी, लेकिन उन्होंने देश के मामलों को इतनी समझदारी व सरलता से संभाला कि उनका योगदान सराहनीय है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनका महत्व बताने के लिए लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा दिया।

आजादी के समय लाल बहादुर शास्त्री ने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और कई बार जेल भी गये। प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद लाल बहादुर शास्त्री को 1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध का सामना करना पड़ा और दूसरी ओर, देश में सूखा और खाद्यान्न अकाल पड़ा। ऐसे में पूरा देश प्रधानमंत्री से उम्मीद लगाए बैठा था। इसी दौरान लाल बहादुर शास्त्री जी ने जय जवान और जय किसान का नारा दिया था।

भारत के 15 प्रधानमंत्री कौन है (Bharat Ke 15 PM Kaun Hai)

भारत के 15 प्रधानमंत्री के नाम निम्न है –

1) जवाहर लाल नेहरू
2) गुलज़ारीलाल नंदा (कार्यकारी)
3) लाल बहादुर शास्‍त्री
4) इंदिरा गांधी
5) मोरारजी देसाई
6) चौधरी चरण सिंह
7) राजीव गांधी
8) विश्‍वनाथ प्रताप सिंह
9) चंद्र शेखर
10) पीवी नरसिम्हा राव
11) अटल बिहारी वाजपेयी
12) एचडी देवेगौड़ा
13) इंदर कुमार गुजराल
14) मनमोहन सिंह
15) नरेंद्र मोदी

FAQs

भारत का 2 प्रधानमंत्री कौन था?
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री – लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) थे।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भारत के दूसरे प्रधानमंत्री कौन थे – भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम (Bharat Ke Dusre Pradhanmantri Ka Naam)अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment