https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय – अमावस्या के उपाय और टोटके

अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय – हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व है। अमावस्या के दिन किए गए उपाय बहुत प्रभावशाली माने जाते हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही अमावस्या के दिन स्नान, दान और तर्पण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है।

आज के इस लेख में हम आपको अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय – अमावस्या के उपाय और टोटके के बारे में जानकारी देने वाले है।

अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय (Amavasya Ke Din Dhan Labha Ke Upay)

आपको बता दें कि अमावस्या के दिन शाम के समय घर के उत्तर-पूर्व कोने में गाय के घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक के लिए लाल रंग के धागे की बत्ती का प्रयोग करें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा। ध्यान रखें कि यह दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहना चाहिए।

- Advertisement -

अमावस्या के दिन घी के दीपक में केसर और 2 लौंग मिलाकर जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए अमावस्या के दिन गाय की सेवा करें।

- Advertisement -

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इस दिन भूलकर भी जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और परिक्रमा भी करें।

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस दिन तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

इसके अलावा अपने घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ करें।

अमावस्या की रात को काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। अगर कुत्ता उसी समय रोटी खाता है तो आपके दुश्मन आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके करियर में तरक्की होगी। साथ ही इस दिन शराब का सेवन, तामसिक भोजन, झूठ बोलना, अनैतिक कार्य आदि नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।

अमावस्या की रात को किसी बहती नदी या तालाब में पांच लाल फूल और पांच जलते हुए दीपक छोड़ें। लेकिन ध्यान रखें कि रात के समय ऐसा करते समय आपको कोई न देखे। ऐसा करने से आर्थिक लाभ और परिवार के सदस्यों की उन्नति होने की संभावना रहती है।

कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह स्नान-ध्यान करने के बाद चांदी से बने नाग की पूजा करें। इसके बाद इन्हें सफेद फूलों के साथ बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से काल सर्प दोष के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और हम लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं।

अमावस्या की शाम को किसी तालाब या नदी पर जाकर गेहूं के आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

अमावस्या की शाम को किसी लक्ष्मीनारायण मंदिर में जाकर कच्चा अनाज दान करें और किसी गरीब ब्राह्मण को भोजन कराकर आशीर्वाद लें। धन आगमन की सभी बाधाएं दूर होंगी।

मंगलवारी अमावस्या की रात शनि मंदिर में जाकर शनि प्रतिमा पर तेल लगाकर काली उड़द, काले तिल, लोहा और काला कपड़ा दान करने से व्यक्ति कुछ ही दिनों में करोड़पति बन सकता है।

मंगलवारी अमावस्या के दिन हनुमानजी को भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करने से सैकड़ों बाधाएं दूर हो जाती हैं।

अमावस्या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। अमावस्या के दिन काली चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाएं।

शाम के समय किसी अच्छे पंडित को बुलाकर घर में हवन कराएं। अमावस्या की तिथि मुख्य रूप से पितरों को समर्पित होती है। इस दिन अपने पितरों के लिए दान-पुण्य करें।

अगर आप अपने घर में धन संचय करना चाहते हैं तो आपको अमावस्या के दिन अपने घर में लक्ष्मी यंत्र स्थापित करना चाहिए। लक्ष्मी यंत्र की स्थापना के लिए अमावस्या का दिन अति उत्तम है। अमावस्या के दिन लक्ष्मी यंत्र को घर में लाकर धूप, दीप, फूल आदि से पूजा करनी चाहिए और देवी लक्ष्मी के मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। देवी लक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है – ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’।

अगर आप जीवन में धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अमावस्या के दिन एक केले का पत्ता या यदि उपलब्ध न हो तो एक थाली लें और उस पर रोली में चमेली का तेल मिलाकर उस पर मंगल यंत्र बनाएं।

अब उस यंत्र के बीच में दाल की एक ढेरी बना लें। बिल्कुल शंकु की तरह। इसके बाद यंत्र के पास घी का दीपक जलाएं और धन से संबंधित जो भी समस्या हो उसके लिए प्रार्थना करें। इसके बाद इस पंक्ति का 108 बार जाप करें -‘अग्ने सखस्य बोधि नः’। इस प्रकार जप करने के बाद सारी सामग्री को किसी नदी या साफ जल स्रोत में प्रवाहित कर दें। अगर आपने प्लेट का इस्तेमाल किया है तो उसे साफ करके घर में इस्तेमाल करें।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय – अमावस्या के उपाय और टोटके के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अमावस्या के दिन धन लाभ के उपाय अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page