https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

भीगे बादाम खाने के फायदे {भीगे हुए बादाम खाने के फायदे} – Bheege Hue Badam Khane Ke Fayde

Bheege Badam Khane Ke Fayde: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं और बादाम उन्हीं ड्राई फ्रूट्स में से एक है। दरअसल, हममें से ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि बादाम को भिगोकर खाएं या सूखे। दरअसल, बादाम का सेवन किसी भी तरह से करें, यह सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि कच्चे बादाम खाने की तुलना में बादाम भिगोने से हमारे बॉडी द्वारा अवशोषित पोषक तत्वों व विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है। क्‍योंकि इसके छिलके में टैनिन होता है, जो पोषक तत्‍वों के अवशोषण को रोक सकता है।

बादाम लोकप्रिय ट्री नट्स में से एक हैं। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। यह एंटीऑक्सिडेंट, स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिजों से भरपूर है। इसे खाने से दिमाग तेज और हड्डियां मजबूत होती हैं। बादाम खाने के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं। बादाम का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में भी किया जाता है। खासतौर पर भीगे हुए बादाम कच्चे की तुलना में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। कच्चे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम आपको अधिक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। तो आइए जानते हैं भीगे बादाम खाने के फायदे (Bheege Hue Badam Ke Fayde) –

भीगे हुए बादाम खाना क्यों है ज्यादा फायदेमंद?

हम में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि बादाम के भूरे रंग के छिलके में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण पोषक तत्व पूरी तरह से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। एक बार बादाम भीगने के बाद उनका छिलका आसानी से उतर जाता है। इसके बाद जब आप बादाम खाते हैं तो शरीर को उसका पूरा पोषण मिलता है।

- Advertisement -

इसके अलावा भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया भी संतुलित रहती है। यह लाइपेज नामक एंजाइम का स्राव करता है जो वसा के पाचन के लिए प्रभावी होता है। इसके अलावा बादाम वजन घटाने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैट होता है, जिसके कारण बादाम खाने से पेट काफी देर तक भरा हुआ महसूस होता है।

भीगे हुए बादाम भी एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना होते हैं, जिसकी वजह से ये बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। भीगे हुए बादाम में विटामिन बी17 और फोलिक एसिड होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने वाला माना जाता है।

भीगे हुए बादाम खाने के फायदे इन हिंदी (Bheege Hue Badam Khane Ke Fayde)

- Advertisement -

भीगे हुए बादाम के कुछ बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ हैं। आप इनका नियमित सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं भीगे हुए बादाम के स्वास्थ्य लाभ के बारे में –

वजन कम – भीगे हुए बादाम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। क्‍योंकि जब हम बादाम को भिगोते हैं तो यह लाइपेज जैसे कुछ एंजाइम को रिलीज करता है, जो हमारे मेटाबॉलिज्‍म को बढ़ाने और वजन कम करने में मदद कर सकता है।

पाचन – बादाम एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत हैं और जब हम उन्हें भिगोते हैं, तो उनके लाभ कई गुना बढ़ जाते हैं। भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है.

प्रतिरक्षा – इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आप भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए बादाम में पाए जाने वाले पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

मेमोरी – भीगे हुए बादाम के सेवन से याददाश्त तेज होती है और दिमाग तेज होता है। जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होती है या उन्हें कुछ भी याद रखने में परेशानी होती है, ऐसे लोगों को अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल ठीक करें – यह सच है कि भीगे हुए बादाम खाने से दिल स्वस्थ रहता है और बैड कोलेस्ट्रॉल में राहत मिलती है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

ग्लोइंग स्किन – अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो खाली पेट भीगे हुए 4 बादाम खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं और झुर्रियों और सुस्त त्वचा से भी राहत दिलाते हैं।

मधुमेह – मधुमेह रोगियों में अक्सर मैग्नीशियम की कमी देखी जाती है। मैग्नीशियम की कमी से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। शरीर में इसकी पर्याप्त मात्रा ब्लड शुगर प्रोफाइल और मेटाबोलिक सिंड्रोम में सुधार करती है।

गर्भावस्था – गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर नट्स खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए भीगे हुए बादाम को लिस्ट में डाल दें। ऐसा इसलिए है क्योंकि बादाम फोलेट का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा बादाम बच्चों में जन्मजात हृदय दोष और न्यूरल ट्यूब से जुड़े जोखिमों को दूर करने में भी सहायक होता है। कच्चे बादाम को भी फोलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन भिगोने से इस पोषक तत्व की अवशोषण शक्ति बढ़ जाती है।

खाने में आसान – सूखे बादाम की तुलना में भीगे हुए बादाम नरम और पचने में आसान होते हैं। इसके बाद ये पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मददगार साबित होते हैं।

भीगे बादाम के अन्य फायदे (Soaked Almonds Benefits In Hindi)

  • रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से भोजन के बेहतर पाचन में सहायता मिलती है।
  • अध्ययनों से पता चलता है कि डेली भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायता मिलती है। बादाम में आवश्यक वसा होती है। जो आपके दिमाग की याददाश्त में सुधार करता है।
  • भीगे हुए बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है। यह आपके हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है और हृदय रोगों के जोखिम को रोकता है।
  • बादाम के सेवन से आप हाई ब्लड प्रेशर का इलाज कर सकते हैं। प्रतिदिन भीगे हुए बादाम खाने से हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में सहायता मिलती है।
  • अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो अपने रोजाना के खाने में भीगे हुए बादाम को शामिल करें। भोजन के बीच में बादाम चबाने से बार-बार लगने वाली भूख मिट जाती है।
  • भीगे हुए बादाम विटामिन बी 17 से परिपूर्ण होते हैं जो विभिन्न प्रकार के कैंसर से लड़ने में बहुत सहायक होते हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान भीगे हुए बादाम खाना बहुत फायदेमंद होता है। बादाम में फोलिक एसिड होता है जो बच्चे की डिलीवरी को आसान और परेशानी मुक्त बनाता है।
  • बादाम मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छा होता है। रोजाना बादाम खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
  • कब्ज की समस्या से परेशान सभी लोगों को रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। बादाम अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं।
  • जब भी आपको भूख लगे तो बादाम एक उत्तम नाश्ता है क्योंकि यह आपको अधिक समय तक भरा हुआ रखता है।
  • बादाम मैंगनीज से परिपूर्ण होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

बादाम को भिगोकर खाने का सही तरीका

एक कप पानी लें और उसमें एक मुट्ठी बादाम भिगो दें। प्याले को रात भर के लिए ढककर रख दीजिए। अगली सुबह, पानी निथारें और छील लें। अब आप इनका सेवन दूध में मिलाकर कर सकते है या फिर ऐसे ही खा सकते है।

FAQs For Bheege Badam Khane Ke Fayde

भीगे हुए बादाम कितने खाने चाहिए?
5 से 6 भीगे हुए बादाम खाने ही चाहिए।

भीगे हुए बादाम को छीलना चाहिए?
हाँ भीगे हुए बादाम को छीलना चाहिए।

बादाम भिगोने का सबसे अच्छा समय क्या है?
बादाम भिगोने का सबसे अच्छा समय रात का है और सेवन का सुबह।

बादाम को कितनी देर तक भिगोना चाहिए?
बादाम को 6 से 8 तक भिगोना चाहिए।

भीगे हुए बादाम खाना चाहिए या सूखा?
भीगे हुए बादाम खाना चाहिए।

भीगे हुए बादाम का पानी पीने से क्या होता है?
भीगे हुए बादाम का पानी पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

भीगे हुए बादाम आवश्यक विटामिन, खनिज, फैटी एसिड और प्रोटीन से भरे होते हैं जो आपके शरीर के समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बादाम के कई फायदे हैं। इन फायदों के लिए आप भीगे हुए बादाम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अस्वीकरण – DEPAWALI.IN लेख में दी गयी जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। यह सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित सामग्री के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page