https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे – भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun The)

Bharat Ke Pahle Pradhanmantri Kaun The – भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाती है। अनुच्छेद 75 में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति प्रधान मंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी।

पूरे देश की प्रगति और विकास की डोर देश के प्रधानमंत्री के हाथ में होती है। प्रधानमंत्री देश के राजनीतिक दल का नेता और संसद में बहुमत दल का नेता होता है। प्रधानमंत्री मंत्रियों को चुनता है और मंत्रिपरिषद का गठन करता है। प्रधानमंत्री आवश्यकतानुसार किसी भी नेता को हटाने का निर्णय ले सकता हैं।

लेकिन क्या आप जानते है भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे – भारत के पहले प्रधानमंत्री का नाम क्या है? अगर नहीं तो आज के इस लेख इंडिया फर्स्ट प्राइम मिनिस्टर को पूरा अवश्य पढ़े।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ke Pahle Pradhanmantri Kaun The)

- Advertisement -

भारत के प्रथम यानी पहले प्रधानमंत्री – पंडित जवाहरलाल नेहरू थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। प्रधान मंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक था।

भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची –

1) पंडित जवाहरलाल नेहरू
कार्यकाल अवधि – 15 अगस्त 1947 – 27 मई 1964

- Advertisement -

2) गुलज़ारीलाल नंदा
कार्यकाल अवधि – 27 मई 1964 – 9 जून 1964

3) लाल बहादुर शास्त्री
कार्यकाल अवधि – 9 जून 1964 – 11 जनवरी 1966

4) गुलज़ारीलाल नंदा
कार्यकाल अवधि – 11 जनवरी 1966 – 24 जनवरी 1966

5) इंदिरा गांधी
कार्यकाल अवधि – 24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977

6) मोराजी देसाई
कार्यकाल अवधि – 24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979

7) चरण सिंह
कार्यकाल अवधि – 28 जुलाई 1979 – 14 जनवरी 1980

8) इंदिरा गांधी
कार्यकाल अवधि – 14 जनवरी 1980 – 31 अक्टूबर 1984

9) राजीव गांधी
कार्यकाल अवधि – 31 अक्टूबर 1984 – 2 दिसंबर 1989

10) विश्व प्रताप सिंह
कार्यकाल अवधि – 2 दिसंबर 1989 – 10 नवंबर 1990

11) चंद्र शेखर
कार्यकाल अवधि – 10 नवंबर 1990 – 21 जून 1991

12) पीवी. नरसिम्हा राव
कार्यकाल अवधि – 21 जून 1991 – 16 मई 1996

13) अटल बिहारी वाजपेई
कार्यकाल अवधि – 16 मई 1996 – 1 जून 1996

14) एच. डी देवे गौडा
कार्यकाल अवधि – 1 जून 1996 – 21 अप्रैल 1997

15) इंदर कुमार गुजराल
कार्यकाल अवधि – 21 अप्रैल 1997 – 19 मार्च 1998

16) अटल बिहारी वाजपेई
कार्यकाल अवधि – 19 मार्च 1998 – 22 मई 2004

17) डॉक्टर मनमोहन सिंह
कार्यकाल अवधि – 22 मई 2004 – 26 मई 2014

18) नरेंद्र मोदी
कार्यकाल अवधि – 26 मई 2014 से लेकर अभी तक

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में (About Pandit Jawaharlal Nehru In Hindi)

प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। उनकी माता का नाम स्वरूपरानी नेहरू और पिता का नाम मोतीलाल नेहरू था। पंडित मोतीलाल पेशे से बैरिस्टर थे। वहीं, पंडित नेहरू की पत्नी का नाम कमला नेहरू था। उनकी एक बेटी इंदिरा गांधी थीं, जो लाल बहादुर शास्त्री की उत्तराधिकारी बनीं और देश की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं।

नेहरू जी एक धनी एवं समृद्ध परिवार से थे। साथ ही नेहरू जी तीन बहनों के इकलौते भाई थे। इस कारण नेहरू जी के पालन-पोषण में कभी कोई कमी नहीं आई। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा इलाहाबाद में प्राप्त की। इसी समय उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की। उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई लंदन से पूरी की। इस दौरान नेहरू जी ने समाजवाद के बारे में भी जानकारी एकत्र की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद, नेहरू 1912 में घर लौट आए और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया।

नेहरू जी ने वर्ष 1916 में कमला जी से विवाह किया। एक साल बाद, 1917 में वे होम रूल लीग में शामिल हो गये और देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी समय वर्ष 1919 में नेहरू जी पहली बार गांधी जी के संपर्क में आये। यहीं से नेहरू जी के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद नेहरू जी ने गांधी जी के साथ मिलकर भारत की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इतिहासकारों के मुताबिक, लाहौर अधिवेशन के तहत 31 दिसंबर 1929 को रात 12 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रावी नदी के तट पर पहली बार तिरंगा फहराया था। इसके लिए नेहरू जी कई बार जेल भी गए। इसके बावजूद उनका मनोबल कम नहीं हुआ। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। वह बच्चों को गुलाब के फूल मानते थे। इस कारण बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा कहकर बुलाते थे।

देश की आजादी के बाद उन्हें सर्वसम्मति से देश का प्रधानमंत्री चुना गया। उन्होंने लंबे समय तक देश की सेवा की। विश्व मंच पर भी नेहरू जी को एक सशक्त नेता कहा जाता था। 27 मई 1964 को चाचा नेहरू पंचतत्व में विलीन हो गये। उनके जन्मदिन पर हर साल बाल दिवस मनाया जाता है।

FAQs

भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन थे?
भारत का पहला प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का क्या नाम है?
भारत के दूसरे प्रधानमंत्री का नाम – लाल बहादुर शास्त्री है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको भारत का पहले प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ka Pratham Pradhanmantri Kaun Tha) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे (Bharat Ke Pratham Pradhanmantri Kaun The) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page