https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के आसान तरीके [ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के उपाय]

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के आसान तरीके – महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में ब्रेस्ट अहम भूमिका निभाते हैं। एक तरफ जहां सुडौल, बड़े और टाइट ब्रेस्ट महिलाओं को आकर्षक दिखा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर छोटे, ढीले और लटके हुए स्तन महिलाओं के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास के स्तर को कम कर सकते हैं। इसलिए हर महिला की चाहत होती है कि उसके ब्रेस्ट सुडौल और टाइट हों। लेकिन कुछ महिलाओं के स्तन उम्र के साथ भी नहीं बढ़ पाते हैं, जिससे उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके स्तनों का आकार भी ठीक से नहीं बढ़ा है तो आप स्तनों के आकार को बढ़ाने के लिए कुछ तरीके आजमा सकती हैं। तो आइए जानते हैं ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के आसान तरीके क्या है –

छोटे स्तन होने के कारण

स्तन वृद्धि के घरेलू उपाय जानने से पहले स्तनों के आकार कम होने के कारणों को जानना जरूरी है, जो इस प्रकार हैं –

स्तनों के न बढ़ने के कारणों में सही आहार या पोषक तत्वों का न लेना भी शामिल । बेशक पोषक तत्वों की कमी के कारण ऐसा होता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रेस्ट कम करने के तरीके के तौर पर पौष्टिक तत्वों का सेवन कम कर देना चाहिए या बंद कर देना चाहिए।

  • स्तन नहीं बढ़ने का कारण हार्मोन की कमी या युवावस्था के दौरान हार्मोन का असंतुलित होना भी हो सकता है।
  • कई बार स्तनों के न बढ़ने का कारण अनुवांशिक भी होता है। यदि परिवार में किसी महिला को यह समस्या रही हो तो हो सकता है आने वाली पीढ़ी को भी इसका सामना करना पड़े।
  • कई बार तनाव के कारण हार्मोंस असंतुलित हो जाते हैं, जिससे स्तनों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है।
  • ब्रेस्ट नहीं बढ़ने का कारण किसी तरह की दवाओं का असर भी हो सकता है।

ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

- Advertisement -

स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में केला, स्ट्रॉबेरी, पपीता, सोयाबीन, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और दूध जरूर शामिल करें। आपको बता दें कि ब्रेस्ट फैट से बनता है और बड़े और सुडौल ब्रेस्ट पाने के लिए ब्रेस्ट पर फैट की जरूरत होती है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर ऐसा कर सकती हैं।

ब्रेस्ट का साइज बढ़ाने के आसान तरीके

सही ब्रा का चुनाव – सही ब्रा पहनने से ब्रेस्ट को भी सही शेप मिलता है। अगर आप सही साइज की ब्रा नहीं पहनती हैं तो ब्रेस्ट ढीले पड़ जाते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। इसलिए एक अच्छी और परफेक्ट साइज की ब्रा का चुनाव करें।

- Advertisement -

नियमित व्यायाम करें – ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। व्यायाम मांसपेशियों को हासिल करने में मदद कर सकता है। इसलिए यदि आपके स्तन ठीक से विकसित नहीं हो पा रहे हैं, तो आप नियमित व्यायाम कर सकती हैं। अपने स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप पुश-अप्स, चेस्ट प्रेस एक्सरसाइज, कोबरा पोज या वॉल प्रेस एक्सरसाइज कर सकती हैं। रोजाना आधे घंटे ये एक्सरसाइज करने से आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

ब्रेस्ट ऑयल की मसाज करें – अगर आप अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाना चाहती हैं तो आपको ब्रेस्ट मसाज नियमित रूप से करना चाहिए। ब्रेस्ट मसाज से ब्रेस्ट की मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इससे स्तनों की मांसपेशियां बढ़ती हैं और धीरे-धीरे आकार बढ़ने लगता है। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप सरसों के तेल, नारियल के तेल, जैतून के तेल, अरंडी के तेल आदि से मालिश कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले तेल को गुनगुना कर लें, अब इस तेल को अपने हाथ पर लेकर ब्रेस्ट की सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आप सुबह और शाम अपने ब्रेस्ट की मसाज कर सकती हैं।

एस्ट्रोजेन युक्त खाद्य पदार्थ खाएं – स्तन का आकार बढ़ाने के लिए एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी है। दरअसल जैसे-जैसे एस्ट्रोजेन, प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, महिलाओं में यौवन आता है और उनके स्तनों का भी विकास होता है। लेकिन कुछ महिलाओं में एस्ट्रोजन का स्तर कम होता है। जिससे स्तनों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आपके ब्रेस्ट भी छोटे हैं, तो आप एस्ट्रोजन युक्त खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसके लिए आप डाइट में अलसी, सोया उत्पाद, तिल, टोफू, नट्स, सीफूड और सौंफ शामिल कर सकती हैं।

प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं – मसल्स बनाने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाना बहुत जरूरी है। प्रोटीन समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। खासतौर पर प्रोटीन मसल्स के विकास में मददगार होता है। इसलिए अगर आपके ब्रेस्ट की मसल ग्रोथ नहीं हुई है तो आपको प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। प्रोटीन का सेवन बढ़ाने से आपके ब्रेस्ट की मांसपेशियां बढ़ेंगी और ब्रेस्ट का आकार भी बढ़ेगा। इसके लिए आप दूध, दही, पनीर, अंडा, नॉनवेज आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना प्रोटीन का सेवन करने से आपको ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में काफी सहायता मिल सकती है।

ब्रेस्ट बढ़ाने के घरेलू उपाय

जैतून का तेल – दिन में एक या दो बार लगभग 20 मिनट तक जैतून के आयल से मालिश करें। अपने दोनों हाथों पर जैतून आयल की कुछ बूंदें डालें और फिर हाथों को स्तनों पर लगाकर अंदर की तरफ सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा आपको सुबह और रात को सोने से पहले करीब 100 से 300 बार करना है। यह उपाय आपको एक से दो महीने तक करना है।

मसूर की दाल – एक कप पानी लें और उसमें एक कटोरी लाल मसूर की दाल को 2 घंटे के लिए भिगोने के लिए रख दें। इसके बाद दाल को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आपको दाल पीस कर बनाए गए इस पेस्ट को अपने स्तनों पर लगाना है। इस पेस्ट को ब्रेस्ट पर आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ब्रेस्ट को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इस नुस्खे का उपयोग तब तक करे जब तक आपको मनचाहा परिणाम न प्राप्त हो जाए।

प्याज का रस – प्याज का रस भी ब्रेस्ट बढ़ाने की औषधि है। रस निकालने के लिए दो प्याज लें और उन्हें पीस लें। इस रस में शहद और हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले स्तनों की मालिश करें। इसे रातभर ब्रेस्ट पर लगा रहने दें और फिर सुबह गुनगुने पानी से ब्रेस्ट को धो लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस उपाय को रोजाना करें।

मूली – ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के लिए आपको मूली को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। इससे स्तनों में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। रोजाना मूली खाने से ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मेथी दाना – स्तनों का आकार बढ़ाने के लिए आप मेथी के दानों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी के बीज में फाइटोएस्ट्रोजेन होता है, जो प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ाकर स्तन के आकार को बढ़ाने का काम करता है। मेथी के दानों को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आपको रोजाना 15 मिनट तक अपने स्तनों पर लगाना है।

शतावरी चूर्ण – आयुर्वेद में शतावरी का बहुत महत्व है। रोज रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध में 3 ग्राम शतावरी चूर्ण मिलाकर पिएं। ऐसा आपको कम से कम 2 महीने तक करना है। शतावरी महिलाओं के लिए एक चमत्कारी जड़ी बूटी है। शतावरी महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करने की ताकत रखती है। शतावरी का नियमित सेवन करने से ब्रेस्ट का आकार बढ़ सकता है।

व्‍हीट जर्म ऑयल – व्‍हीट जर्म ऑयल स्तनों के आसपास के ऊतकों में रक्त प्रवाह में सुधार करता है। इससे स्तनों को भी पोषण मिलता है और उनमें ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक से हो पाता है। इसके अलावा व्‍हीट जर्म ऑयल में विटामिन ई अधिक मात्रा में मौजूद होता है। रोजाना इस तेल से स्तनों की सर्कुलर मोशन में 10 मिनट तक मसाज करें। ऐसा दिन में तीन बार करने से आपको चार हफ्ते में ही असर दिखना शुरू हो जाएगा।

निष्कर्ष

महिलाओं की खूबसूरती में आकर्षक और सुडौल ब्रेस्ट बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। हर महिला की चाहत होती है कि उसके बड़े और सुडौल ब्रेस्ट हों। इसके लिए ब्रेस्ट साइज बढ़ाने के घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं। आप अपने घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़ाकर उन्हें आकर्षक और सुडौल बना सकती हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page