https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे (Chilka Sahit Badam Khane Ke Fayde)

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे: बादाम को छिलके समेत खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, साथ ही कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में बादाम को छिलके समेत खाना काफी फायदेमंद माना जाता है।

आज हम आपको बादाम को छिलके सहित खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी बादाम को छिलके सहित खाएंगे। तो आइए जानते हैं छिलके सहित बादाम खाने के फायदे –

बादाम के छिलके में पोषक तत्व (Nutrients In Almond Shells In Hindi)

बादाम फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम और जिंक से भरपूर होते हैं, जो दिमाग, आंखों, हड्डियों और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आमतौर पर याददाश्त तेज करने के लिए बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम के छिलके में भी इसी तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये सिर्फ सेहत के लिहाज से ही नहीं बल्कि बालों व त्वचा के लिए भी लाभदायक होते हैं।

छिलके सहित बादाम खाने के फायदे (Chilka Sahit Badam Khane Ke Fayde)

- Advertisement -

अगर आप बादाम को छिलके समेत खाएंगे तो आपको कई फायदे मिलेंगे।

दिल के लिए अच्छा – बादाम के छिलकों में पॉलीफिनोल्स नामक तत्व के कारण भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो सेहत के साथ-साथ दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकने में मदद करता है साथ ही यदि कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ा हुआ हो तो वह घट भी जाता है। इसलिए बादाम को छिलके समेत खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

- Advertisement -

पाचन के लिए फायदेमंद – फाइबर से भरपूर होने के कारण बादाम त्वचा के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। बादाम को अगर छिलके समेत खाया जाए तो यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे खाना जल्दी पचने में मदद मिलती है।

कब्ज की समस्या दूर करें – बादाम को छिलके समेत खाने से पेट में कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। दरअसल, बादाम को छिलके सहित खाने से शरीर में रफेज नामक तत्व की मात्रा बढ़ जाती है, जो मल त्याग को आसान बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से मल त्याग भी तेज होता है और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। ऐसे में अगर आपको भी कब्ज की शिकायत है तो आप भी बादाम को छिलके समेत खा सकते हैं, आपको फायदा मिलेगा।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर – एंटीऑक्सीडेंट बादाम में पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इन एंटी-ऑक्सीडेंट्स की वजह से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते हैं। आप खुद को लंबे समय तक जवान रख सकते हैं। यहां तक कि बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग क्रीम में भी एंटी-ऑक्सीडेंट का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही यह आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है। लेकिन बादाम के ये फायदे आपको तभी मिलते हैं जब आप इन्हें छिलके सहित खाते हैं। क्‍योंकि बादाम से मिलने वाला सबसे ताकतवर एंटीऑक्‍सीडेंट इसकी ऊपरी परत में ही मौजूद होता है।

ज़रूरी पोषक तत्व – कई लोगों का मानना है कि बादाम के छिलके में टैनिन होता है इसलिए बादाम को छीलकर खाना चाहिए। टैनिन शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में समस्या पैदा करता है। लेकिन आपको बता दें कि बादाम के ज्यादातर पोषक तत्व भी इसके छिलके में ही होते हैं। इसलिए छिलका हटाने से बादाम की पौष्टिकता कम हो जाती है। बादाम के छिलके पॉलीफेनोल्स से बने होते हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। यही कारण है कि जब आप बादाम को छिलके सहित खाते हैं तो आपका पेट देर तक भरा हुआ रहता है।

रखें यह ध्यान

बादाम को ऐसे ही कच्चा कभी नहीं खाना चाहिए। इसे खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे सात से आठ घंटे के लिए भिगो दें और फिर इसे बिना छीले खाएं। अगर आप इन्हें बिना भिगोए खाते हैं तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं बादाम को भिगोने से उसकी ऊपरी परत में मौजूद टैनिन भी आसानी से निकल जाता है। इसके बाद आप बादाम को आसानी से धोकर खा सकते हैं। वैसे तो बादाम को छिलके सहित खाने से न सिर्फ आपकी सेहत में सुधार होता है बल्कि आपकी त्वचा पर भी इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है।

निष्कर्ष

बचपन से ही हमें बादाम खाने की सलाह दी जाती है। बादाम दिमाग तेज करता है। वैसे तो इसके अलावा भी बादाम के और भी कई फायदे हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कम, हेल्दी फैट और ब्लड शुगर लेवल सही रहता है। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, कैल्शियम, जिंक जैसे कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए बादाम का प्रतिदिन सेवन जरुर करना चाहिए।

अस्वीकरण – DEPAWALI.IN लेख में दी गयी जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही इसकी जिम्मेदारी लेता है। यह सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित सामग्री के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page