https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन (20 Lines About Pandit Jawaharlal Nehru In Hindi)

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन – पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू (Chacha Nehru) के नाम से भी जाना जाता है। पंडित नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री थे और उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था। इसलिए उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” कहा जाता था। पंडित जवाहरलाल नेहरू के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। युवाओं के बीच उनके अपार प्रभाव और लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए उनकी जन्मतिथि, 14 नवंबर को आधिकारिक तौर पर बाल दिवस के रूप में मनाने का एक प्रस्ताव पारित किया गया था।

आज के इस लेख में हम आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन देने वाले है। तो आइये जानते है –

पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन (Pandit Jawaharlal Nehru Ke Bare Me 20 Line)

  1. पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत देश के प्रथम प्रधान मंत्री थे।
  2. पंडित जवाहरलाल नेहरू के उपलक्ष्य में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
  3. पंडित जवाहरलाल नेहरू को चाचा नेहरू (Chacha Nehru) के नाम से भी जाना जाता है।
  4. भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 इलाहाबाद में हुआ था।
  5. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन (जन्मदिवस) बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  6. पडित जवाहरलाल नेहरू के पिता जी का नाम मोतीलाल नेहरू और माता जी का नाम स्वरूपरानी था।
  7. पंडित जवाहरलाल नेहरू का विवाह 1916 में कमला नेहरू से हुआ था।
  8. पंडित जवाहर लाल नेहरू के तीन भाई बहन थे और वह सभी भाई बहनों में सबसे बड़े थे।
  9. पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी का नाम इंदिरा गांधी था जो कि भारत की प्रधानमंत्री भी रह चुकी है।
  10. नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार और स्नेह था और वे उन्हें देश का भावी निर्माता मानते थे।
  11. पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से अधिक प्यार था इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
  12. पडित जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत के शिल्पकार भी कहते है।
  13. पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन बार प्रधानमंत्री पद पर बने रहे।
  14. 1929 में भारत के लिए स्वतंत्रता की मांग करते हुए तिरंगा फहराने वाले प्रथम व्यक्ति पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।
  15. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने कारावास के समय 1942 – 46 में “डिस्कवरी ऑफ इंडिया” पुस्तक लिखी।
  16. पंडित जवाहर लाल नेहरू को लाल गुलाब अत्यधिक पसंद था, जिसके कारण वे हमेशा अपने कोट पर लाल गुलाब लगा कर रखते थे।
  17. पडित जवाहरलाल नेहरू ने भारत की आजादी के लिए कई आन्दोलन में भाग लिया और कई बार जेल भी गये।
  18. लाल किले पर सबसे पहले तिरंगा पडित जवाहरलाल नेहरू जी ने ही फहराया था।
  19. पडित जवाहरलाल नेहरू को 1955 में भारत रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था।
  20. 27 मई 1964 को हार्ट अटैक के कारण पंडित जवाहर लाल नेहरू का निधन हुआ।

पंडित जवाहरलाल नेहरू पर निबंध 200 शब्दों में (Essay On Pandit Jawaharlal Nehru In 200 words In Hindi)

जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता और भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने महात्मा गांधी के संगठन में भी बड़ा योगदान दिया और स्वदेशी आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई।

- Advertisement -

नेहरू के नेतृत्व में ही भारत को 1947 में आज़ादी मिली। उन्होंने देश के संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें बच्चों के पसंदीदा चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। उनके प्रेरक भाषण और लेख आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उनके नेतृत्व में भारत को एक आधुनिक और विश्वस्तरीय राष्ट्र के रूप में पहचान मिली। 27 मई 1964 को उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन (20 Lines About Pandit Jawaharlal Nehru In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 20 लाइन अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page