https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

गाय के पैर छूने से क्या होता है, गाय को मारने से क्या होता है, गाय पर हाथ फेरने के लाभ

गाय के पैर छूने से क्या होता है – हिंदू धर्म में गाय को एक पवित्र जिव माना जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि गाय के शरीर पर 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। जो व्यक्ति गौ माता की पूजा और आराधना करता है उस पर आने वाली सभी प्रकार की विपत्तियां दूर हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं –

गाय के पैर छूने से क्या होता है (Gaay Ke Per Chune Se Kya Hota Hai)

हिंदू धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि गाय में सभी देवताओं का वास होता है। गौ माता के पैरों में समस्त तीर्थ स्थल का वास होता है। जहां गाय वास करती हैं, वहां लक्ष्मी जी स्वयं वास करती हैं।

गाय के पैर छूने से समस्त कष्टों का नाश होता है। गाय के पैर छूने से पापों से मुक्ति मिलती है।  गाय के पैर छूने से पुण्य मिलता है। गाय के पैरों पर लगी मिट्टी से तिलक लगाने से सभी तीर्थ स्थानों के दर्शन का फल प्राप्त होता है। गाय के पैर छूने के साथ-साथ उसे घास या कुछ और अवश्य खिलाएं।

गाय को मारने से क्या होता है (Gaay Ko Marne Se Kya Hota Hai)

- Advertisement -

गाय को कभी नहीं मारना चाहिए। शास्त्रों में गाय को माता का दर्जा दिया गया है।  गाय की हत्या करना ब्रह्महत्या के समान है। जो गाय को मारता है, वह माता को पीटने वाले के समान ही पाप का भागी माना जाता है। ऐसे लोगों को वर्षों तक घोर नरक में कष्ट भोगना पड़ता है। अगले जन्म में व्यक्ति पशु योनि में जन्म लेता है। जो गाय की हत्या करता है वह कालसूत्र नामक नरक में जाता है। यमलोक में गाय को पीटने वाले के हाथ काट दिये जाते है।

एक कहानी यह है कि गौतम मुनि ने गलती से गाय पर छड़ी मार दी थी, जिससे गाय मर गई और इस पाप से छुटकारा पाने के लिए उन्हें वर्षों तक तपस्या करनी पड़ी। भगवान कृष्ण ने बैल के रूप में आए वृत्रासुर का वध किया था, जिससे छुटकारा पाने के लिए भगवान कृष्ण को सभी तीर्थों को एक कुंड में बुलाना पड़ा और इस तालाब में स्नान करके वे अपने पापों से मुक्त हो गए।

गाय पर हाथ फेरने के लाभ (Gaay Par Hath Ferane Ke Labha)

- Advertisement -

गाय के शरीर को सहलाने मात्र से ही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो आप रोजाना गाय की पीठ पर हाथ फेरें। जो मनुष्य सच्चे मन से गाय की सेवा करता है, वह सभी सुखों को प्राप्त कर स्वर्ग जाता है और अच्छे कुल में जन्म लेता है।

गाय पर हाथ फेरने बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे आपका रुका हुआ बड़ा से बड़ा काम भी जल्द से जल्द पूरा हो जाता है और इससे अगर किसी को लकवे की बीमारी है और वह गाय पर हाथ फेरे तो उसका लकवा जल्दी ठीक हो जाता है।

गाय से जुडी कुछ रोचक बातें

ऐसा माना जाता है कि गाय को घास खिलाने और सेवा-पूजा करने से व्यक्ति को सुख की प्राप्ति होती है,  और आने वाली विपत्ति टल जाती है।

ऐसा माना जाता है कि गाय की एक आंख में चंद्र देव और दूसरी आंख में सूर्य देव का वास होता है।

ऐसा माना जाता है कि गाय की खुंद में स्वयं नाग देवता का वास होता है। अत: वह स्थान जहाँ गायें विचरण करती हैं, अथवा वह स्थान जहाँ गायें हों। वहां सांप-बिच्छू जैसे जानवर नहीं आते।

ऐसा माना जाता है कि गाय के दूध में स्वर्ण होता है। गाय का दूध पीने से कई बीमारियों से राहत मिलती है।

अगर आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, और सामने से गौ माता आ रही है, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे माना जाता है कि आपका काम सफल होने वाला है। जैसे ही गाय दिखे तो हाथ जोड़कर उसकी ओर देखना चाहिए।

यदि आप नवग्रहों की शांति चाहते हैं। इसलिए आपको काली गाय की पूजा करनी चाहिए। काली गाय की पूजा करने से नौ ग्रह शांत होते हैं, और मनुष्य के कष्ट नष्ट हो जाते हैं।

अगर कोई काम नहीं हो रहा है तो गाय के कान में कहने से वह काम पूरा हो जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको गाय के पैर छूने से क्या होता है, गाय को मारने से क्या होता है, गाय पर हाथ फेरने के लाभ आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख  गाय के पैर छूने से क्या होता है (Gaay Ke Per Chune Se Kya Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page