https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए, घी का दीपक जलाने से क्या होता है

घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए – हिंदू धर्म में भगवान की पूजा करते समय दीपक जलाना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सदियों से घरों या मंदिरों में सुबह-शाम दीपक जलाए जाते रहे हैं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति और सकारात्मकता आती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में घी का दीपक जलाते हैं, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में सरसों, तिल या चमेली आदि के तेल से भी दीपक जलाए जाते हैं। तो आइये जानते है घी का दीपक जलाने से क्या होता है –

घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए (Ghar Me Kis Chij Ka Deepak Jalana Chahiye)

घर में घी का दीपक जलाना चाहिए। घी के दीपक सभी देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। जबकि तेल का दीपक इष्टदेव के लिए जलाया जाता है। आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए घी का दीपक जलाया जाता है। इससे देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। देवीं लक्ष्मी जी की पूजा में घी का दीपक जलाने से घर में कभी भी धन – धान्य की कमी नहीं होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। घर में सुख-शांति बनी रहती है। इससे वातावरण में भी शुद्धता आती है। तुलसी के पौधे के पास हमेशा घी का दीपक जलाना चाहिए।

- Advertisement -

सनातन धर्म के शास्त्रों में कहा गया है कि देवी-देवता के दाहिनी ओर घी का दीपक और बायीं ओर तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। घी का दीपक सफेद खड़ी बत्ती से जलाना चाहिए। इस प्रकार की बत्ती को फूलबत्ती भी कहा जाता है। किसी भी प्रकार के तेल से जलने वाले दीपक की बाती लंबी होनी चाहिए। किसी भी पूजा का विशेष फल पाने के लिए यदि आप तिल के तेल का दीपक जलाते हैं तो उसमें लाल या पीली बत्ती अवश्य लगानी चाहिए।

घी का दीपक जलाने से क्या होता है (Ghee Ka Deepka Jalane Se Kya Hota Hai)

घी का दीपक जलाने से घर की नकारात्मकता और वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। मां लक्ष्मी की पूजा में घी का दीपक जलाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। प्रतिदिन घर में घी का दीपक जलाने से सुख, शांति और समृद्धि आती है। इससे वातावरण भी शुद्ध होता है।

किस देवता के लिए कौन सा दीपक

- Advertisement -

सरसों के तेल का दीपक

सरसों के तेल का दीपक मुख्य रूप से भगवान हनुमान और शनिदेव के सामने जलाया जाता है। सूर्यास्त के बाद हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, इससे अंजनी पुत्र बजरंगवली प्रसन्न होते हैं। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, ऐसा भी माना जाता है कि इन्हें प्रसन्न करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक भी जलाया जाता है। यदि कोई व्यक्ति शनि के प्रभाव में है तो शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से सभी दोष दूर हो जाते हैं।

महुआ तेल का दीपक

भगवान शिव को महुआ का तेल बहुत प्रिय है। आठ बत्तियों वाला महुआ तेल का दीपक जलाकर भोलेनाथ को प्रसन्न किया जा सकता है। मान्यताएं कहती हैं कि आठ बत्ती वाला महुआ तेल का दीपक जलाने से जीवन से बीमारियां दूर हो जाती हैं।

तिल के तेल का दीपक

देवी लक्ष्मी के सामने विशेष रूप से तिल के तेल का दीपक जलाया जाता है। तिल का तेल देवी लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी के सामने तिल के तेल का दीपक जलाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है और तिल के तेल का दीपक जलाने से कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है।

दीपक जलाने के नियम

धार्मिक ग्रंथों में घी और तिल के तेल से बने दीपक का वर्णन मिलता है। घी का दीपक जलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और वास्तु दोष दूर होते हैं, आर्थिक लाभ होता है।

देवी-देवताओं को घी के दीपक समर्पित किए जाते हैं, जबकि तेल के दीपक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु जलाए जाते हैं।

प्राचीन काल में जब घी नहीं होता था तो तिल के तेल का दीपक जलाया जाता था। यह दीपक हमेशा भगवान या देवी के बाईं ओर रखना चाहिए।

तेल के दीपक में हमेशा लाल धागे से बनी बाती का प्रयोग करें। तिल के तेल के दीपक में लाल या पीली बत्ती का प्रयोग किया जा सकता है।

देवी-देवताओं के दाहिनी तरफ घी का दीपक रखना चाहिए। घी के दीपक में सदैव सफेद खड़ी रुई की बत्ती का प्रयोग किया जाता है।

दीपक की लौ पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होनी चाहिए। पूर्व दिशा में दीपक की लौ से आयु बढ़ती है और उत्तर दिशा में दीपक की लौ से धन लाभ होता है। जबकि पश्चिम दिशा में होने से दुख और दक्षिण दिशा में होने से हानि होती है।

शनिदेव के लिए तिल या सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। सूर्य देव और काल भैरव के लिए भी सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हम चमेली के तेल का दीपक जलाते हैं। चमेली के तेल से जलता हुआ दीपक देखकर हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। संकटहरण हनुमानजी की विशेष कृपा पाने के लिए तीन कोनों वाला दीपक जलाना चाहिए।

FAQs

घर के मंदिर में कौन सा दिया जलाना चाहिए इन हिंदी?
घर के मंदिर में घी का दिया जलाना चाहिए।

घर में कौन से तेल का दीपक जलाना चाहिए?
घर में सरसों, तिल का दीपक जलाना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए, घी का दीपक जलाने से क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेखघर में किस चीज का दीपक जलाना चाहिए, घी का दीपक जलाने से क्या होता है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page