https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

इंदिरा गांधी के बारे में 10 लाइन (Few Lines About Indira Gandhi In Hindi)

इंदिरा गांधी के बारे में 10 लाइन – इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में एक नेहरू परिवार में हुआ था। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने जीवन में कई ऐसे बड़े फैसले लिए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है। इंदिरा को प्रधानमंत्री इसलिए बनाया क्योंकि वह देश के सबसे लोकप्रिय नेता जवाहर लाल नेहरू की बेटी थीं और वह उन्हें गूंगी गुड़िया मानते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद इंदिरा गांधी ने लगातार अपनी स्थिति मजबूत की। तो आइये जानते है इंदिरा गांधी के बारे में कुछ लाइन (Few Lines About Indira Gandhi In Hindi) –

इंदिरा गांधी के बारे में 10 लाइन हिंदी में (10 Lines On Indira Gandhi In Hindi)

  1. इंदिरा गांधी भारत देश की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं, वह 1967 में भारत की प्रधान मंत्री बनीं थी।
  2. इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था, जिसे आज प्रयागराज के नाम से जाना जाता है।
  3. इंदिरा गांधी के पिता भारत के पहले प्रधान मंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी माँ श्रीमती कमला नेहरू हैं।
  4. इंदिरा गांधी की शादी फ़िरोज़ गांधी से हुई थी, जो एक पारसी परिवार से थे और उनके दो बेटे थे, राजीव गांधी और संजय गांधी।
  5. 1959 में इंदिरा गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, जिसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
  6. साल 1971 में इंदिरा गाँधी ने “गरीबी हटाओ” कार्यक्रम शुरू किया, जिसके तहत गरीबों के कल्याण की बात की गई।
  7. इंदिरा गांधी को 2 वर्षों के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया, जिनका कार्यकाल 1964 से 1966 तक था।
  8. श्री अटल बिहारी वाजपेई ने इंदिरा गांधी को “देवी दुर्गा” कहकर संबोधित किया था।
  9. वर्ष 1971 में उन्हें “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया, जो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कहा जाता है।
  10. इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद उन्हें 2011 में “बांग्लादेश स्वतंत्रता पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया था।

इंदिरा गांधी के बारे में 5 लाइन (5 Lines On Indira Gandhi In Hindi)

  1. इंदिरा गांधी भारत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।
  2. इंदिरा गांधी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की एकमात्र संतान थीं।
  3. इंदिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था।
  4. उनका विवाह फ़िरोज़ गाँधी नामक फ़ारसी युवक से हुआ था।
  5. इंदिरा गांधी के दो बेटे थे जिनका नाम राजीव गांधी और संजय गांधी था।

इंदिरा गांधी के बारे में निबंध 200 शब्दों में (Indira Gandhi Ke Bare Me Nibandh)

19 नवंबर 1917 को उत्तर प्रदेश के एक संपन्न और शिक्षित परिवार में इंदिरा गांधी का जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शनी था, लेकिन प्यार से सभी उन्हें ‘इंदु’ कहकर बुलाते थे। इंदिरा गांधी के दादा का नाम मोतीलाल नेहरू था। जवाहरलाल नेहरू और मोतीलाल नेहरू दोनों वकालत से जुड़े थे और इन्होंने देश को आज़ाद कराने में पूरा सहयोग दिया। इंदिरा गांधी की माता का नाम कमला नेहरू था। वह पं.जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू की इकलौती संतान थी।

इंदिराजी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने पिता की देखरेख में की। उन्होंने एक अनौपचारिक निजी सहायक के रूप में उनकी सेवा की। 1959 ई. में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। जब लाल बहादुर शास्त्री प्रधान मंत्री बने, तो इंदिरा गांधी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय दिया गया। शास्त्रीजी की मृत्यु के बाद वह प्रधानमंत्री बनीं।

- Advertisement -

इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा जी ने अपनी राजनीतिक प्रतिभा से राजनीतिक जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। वह बचपन से ही एक सच्ची देशभक्त थीं और स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए उत्सुक थीं।

इंदिरा जी ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पूरे देश में बैंकों के राष्ट्रीयकरण को प्रोत्साहित किया। 1971 ई. में पाकिस्तान के साथ युद्ध के समय इंदिरा जी ने देश का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया।

- Advertisement -

इंदिराजी का राजनीतिक सफर आसान नहीं था। उन्होंने कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। कई बार उनकी आलोचना भी हुई. कई नेताओं ने उनके फैसलों का विरोध किया। 1975 में जब उन्होंने आपातकाल की घोषणा की तो उनका यह फैसला कई नेताओं को पसंद नहीं आया। परिणामस्वरूप उनकी पार्टी को आगामी चुनावों में नुकसान उठाना पड़ा।

31 अक्टूबर 1984 को इंदिराजी की उनके ही अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको इंदिरा गांधी के बारे में 10 लाइन (Som Lines About Indira Gandhi In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख इंदिरा गांधी के बारे में 10 लाइन (10 Lines About Indira Gandhi In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page