https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

गांधी जी का जन्म और मृत्यु कब हुई थी, महात्मा गांधी का जीवन परिचय – Mahatma Gandhi Biography In Hindi

गांधी जी का जन्म और मृत्यु कब हुई थी – गांधी जी ने अपनी मां से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना और अपने कर्तव्यों का पालन करना सीखा था। इंग्लैंड में पढ़ाई के दौरान उन्हें कई बार अपमान का सामना करना पड़ा, फिर भी वे रुके नहीं। तो आइये जानते है सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महात्मा गांधी जी के बारे (About Mahatma Gandhi In Hindi) –

महात्मा गांधी जी का जीवन परिचय हिंदी में (Mahatma Gandhi Biography In Hindi)

  • असली नाम – मोहनदास करमचंद्र गाँधी
  • पिता का नाम – करमचंद गांधी
  • माता का नाम – पुतलीबाई
  • पत्नी का नाम – कस्तूरबा गांधी
  • जन्म दिनांक – 2 अक्टूबर, 1869
  • मृत्यु दिनांक – 30 जनवरी 1948
  • जन्म स्थान – गुजरात, पोरबंदर
  • धर्म – हिन्दू
  • पुत्री – नहीं
  • पुत्र – हरिलाल, मणिलाल, रामदास, देवदास
  • हत्या करने वाले का नाम – नाथूराम गोडसे

गांधी जी का जन्म और मृत्यु कब हुई थी हिंदी में (Gandhi Ji Ka Janam Aur Mrityu Kab Hui Thi)

महात्मा गांधी की जीवनी संघर्षों से भरी है लेकिन बहुत प्रेरक है। 2 अक्टूबर 1869 को जन्मे गांधीजी का निधन 30 जनवरी 1948 को हुआ था। यानी गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था, जबकि मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई थी।

महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था और कहाँ (Mahatma Gandhi Ka Janam Kab Hua Tha)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। महात्मा के पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। उनके पिता ब्रिटिश शासन के दौरान पोरबंदर और राजकोट के दीवान थे। महात्मा गांधी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। गांधीजी का सादा जीवन उनकी मां से प्रेरित था। गांधीजी का पालन-पोषण एक वैष्णव परिवार में हुआ था और उनका जीवन भारतीय जैन धर्म से काफी प्रभावित था, जिसके कारण उन्हें सत्य और अहिंसा में अटूट विश्वास था और उन्होंने जीवन भर इसका पालन किया।

गांधीजी की शिक्षा (Mahatma Gandhi Ki Shiksha)

- Advertisement -

गांधीजी की प्रारंभिक शिक्षा पोरबंदर में हुई। उन्होंने मिडिल विद्यालय तक पोरबंदर में पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने अपनी शेष शिक्षा राजकोट से पूरी की क्योंकि उनके पिता का तबादला राजकोट हो गया था। वर्ष 1887 में राजकोट हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और आगे की पढ़ाई के लिए भावनगर के सामलदास कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन घर से दूर होने के कारण वे ध्यान केंद्रित नहीं कर पाए और अस्वस्थ होने के बाद पोरबंदर लौट आए। 4 सितंबर 1888 को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए। गांधीजी ने लंदन में लंदन वेजीटेरियन सोसाइटी की सदस्यता ग्रहण की और इसके कार्यकारी सदस्य बने। गांधी जी लंदन वेजीटेरियन सोसाइटी के सम्मेलनों में जाने लगे और पत्रिका में लेख लिखने लगे। यहां 3 वर्ष रहकर बैरिस्टर की पढ़ाई पूर्ण की और 1891 में भारत को लौट आए।

गांधीजी का वैवाहिक जीवन (Mahatma Gandhi Ka Vevahik Jivan)

गांधीजी का विवाह केवल 13 वर्ष की आयु में 1883 में कस्तूरबा जी से हुआ था। लोग उन्हें प्यार से ‘बा’ कहकर बुलाते थे। कस्तूरबा गांधी के पिता एक अमीर व्यापारी थे। कस्तूरबा को शादी से पहले पढ़ना-लिखना नहीं आता था। गांधीजी ने उन्हें पढ़ना-लिखना सिखाया। बा ने एक आदर्श पत्नी की तरह हर काम में गांधी जी का साथ दिया। गांधीजी की पहली संतान का जन्म साल 1885 में हुआ था, पर कुछ ही समय पश्चात उसकी मौत हो गई।

महात्मा गांधी की मृत्यु कब हुई थी (Mahatma Gandhi Ki Mrityu Kab Hui Thi)

- Advertisement -

नाथूराम गोडसे और उनके सहयोगी गोपालदास ने 30 जनवरी, 1948 को शाम 05:17 मिनट पर बिरला हाउस में महात्मा गांधी जी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांधी जी को तीन गोलियां लगीं, अंतिम समय में उनके मुख से ‘हे राम’ शब्द निकला। उनकी मृत्यु के बाद, उनकी समाधि नई दिल्ली में राजघाट पर बनाई गई है।

FAQs For Mahatma Gandhi In Hindi

गांधी जी का असली नाम क्या है?
गांधी जी का असली नाम मोहनदास करमचंद्र गाँधी (Mohandas Karamchandra Gandhi) है।

महात्मा गांधी की बेटी का नाम क्या था?
महात्मा गांधी की कोई बेटी नहीं थी।

महात्मा गांधी को कितनी गोलियां लगी थी?
महात्मा गांधी को तीन गोलियां लगी थी।

गांधी जी कितने साल जिए थे?
गांधी जी 79 साल जिए थे।

गांधी का पहला पुत्र कौन है?
गांधी का पहला पुत्र हरिलाल मोहनदास गांधी है।

महात्मा गांधी का हथियार क्या था?
महात्मा गांधी का हथियार था – सत्य और अहिंसा।

गांधी जी को गोली मारने वाले का नाम क्या था?
गांधी जी को गोली मारने वाले का नाम नाथूराम गोडसे था।

निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको गांधी जी का जन्म और मृत्यु कब हुई थी सहित महात्मा गांधी का जीवन परिचय संक्षिप्त में बताया है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख महात्मा गांधी के बारे में जानकारी (Information About Mahatma Gandhi In Hindi) अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख महात्मा गांधी इन हिंदी Mahatma Gandhi In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे सोशल मीडिया प्लटफॉर्म पर भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page