https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में (50 Insects Name In Hindi And English)

20 Insects Name In Hindi And English: इंसेक्ट्स को हिंदी में कीडे कहते हैं। कीड़ा एक छोटा जानवर होता है जिसके छह पैर होते हैं। अधिकांश कीड़ों के पंख होते हैं, मक्खियाँ, तितलियाँ, चींटियाँ और भृंग सभी कीट हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती पर कीड़ों का आगमन 48 करोड़ साल पहले यानी इंसानों से कई हजार साल पहले हुआ था। ऐसा माना जाता है कि पृथ्वी पर कीड़ों की कुल संख्या 6 मिलियन से 10 मिलियन तक है। दुनिया में हजारों तरह के कीड़े हैं, हमारे आसपास, घरों में, खेतों में कई तरह के कीड़े-मकोड़े मौजूद होते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी इंग्लिश दोनों में बताने वाले है। अगर आप उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, तो आइये जानते है कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी में, कीड़े मकोड़े के नाम इंग्लिश में (50 Insects Name In Hindi And English) –

कीड़े मकोड़े किसे कहते हैं (Insects In Hindi)

कोई भी छोटा, रेंगने वाला और कई टांगों वाला प्राणी कीट कहलाता है। अन्य जंतुओं की भाँति कीड़ों में हड्डियाँ नहीं पाई जाती हैं। कुछ कीड़े पर्यावरण के लिए अच्छे होते हैं जबकि कुछ जहरीले और हानिकारक होते हैं।

इंसेक्ट्स नेम मीनिंग इन हिंदी (Insects Name Meaning In Hindi)

- Advertisement -

इंसेक्ट्स नेम का हिंदी में मतलब होता है – कीड़े, कीड़ा, कीड़ा-मकोड़ा।

सभी कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश में (All Insects Name In Hindi And English)

चींटी – Ant
मक्खी – Housefly
खटमल – Bedbug
मधुमक्खी – Bee
गुबरैला – Beetle
टिड्डा – Grasshopper
भँवरा – Black bee
कीड़ा – Bug
तितली – Butterfly
तिल चट्टा – Cockroach
इल्ली या झींगा – Caterpillar
कनखजूरा – Centipede
केंचुआ – Earthworm
कनखजूरा – Earwig
जुगनू – Firefly
छिपकली – Lizard
टिड्डी – Locust
मच्छर – Mosquito
जू – Louse
पतंगा – Moth
बिच्छु – Scorpion
घोंघा – Snail
मकड़ी – Spider
सिकाडा – Cicada
सोनपंखी भृंग – Coccinellidae
झींगुर – Cricket Insect
व्याध-पतंग – Dragonfly
पिस्सू – Flea
फल मक्खी – Fruit Fly
डंस – Gnat
इद्रगोप – Ladybird
एक प्रकार का गुबरैला – Ladybug
जोंक – Leech
पत्ता भृंग – Leaf-Beetle
भुनगा – Maggot
अल्पायु मक्षिका – Mayfly
गिंज़ाई – Millipede
सीप – Oyster
बद्धहस्त कीट – Praying Mantis
रानी कीड़ा – Red Velvet Mites
रेशम कीट – Silkworm
लकड़कीड़ा – Stick Insect
पत्थरमखी – Stonefly
दीमक – Termite
किलनी – Tick
ततैया, बर्रैया – Wasp
बर्र – Wasp
पन बिच्छु – Water Scorpion
मटा – Red Ant
घुन – Woodworm
पखियारी – Flying Termites

10 कीड़ों के नाम (10 Insects Name In Hindi And English)

  • चींटी – Ant
  • मकड़ी – Spider
  • तितली – Butterfly
  • मधुमक्खी – Honey Bee
  • तिलचिट्टा – Cockroach
  • मक्खी -Housefly
  • मच्छर – Mosquito
  • खटमल – Bed Bug
  • मोगरी – Beetle
  • भंवरा – Bumblebee

20 कीड़ों के नाम (20 Insects Name In Hindi And English)

  • केचुआ -Earthworm
  • कनखजूरा – Earwig
  • इल्ली – Caterpillar
  • सिकाडा – Cicada
  • झींगुर – Cricket
  • व्याध-पतंग – Dragonfly
  • गोबर बीटल – Dung Beetle
  • टिड्डी – Grasshopper
  • जुगनू – Fireflies
  • पुष्पीय कीट – Flower Fly
  • फ्लाइंग दीमक – Flying Termites
  • फलीय कीट – Fruit Flies
  • जूं -Louse
  • अल्पायु मक्षिका – Mayfly
  • गिंज़ाई -Millipede
  • छछूंद झींगुर – Mole Cricket
  • पतंगा, फतिंगा Moth
  • घुन -Woodworm
  • बिच्छू – Scorpion
  • दीमक – Termite
  • ततैया – Wasp
  • भृंग – Water Beetle

सबसे खतरनाक कीड़े (Most Dangerous Insect In Hindi)

- Advertisement -

मच्छर – मच्छर पूरी दुनिया में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं और हम मच्छर के काटने के बारे में बहुत गंभीरता से सोचते भी नहीं हैं। लेकिन आपको बता दें कि मच्छरों की गिनती सबसे खतरनाक कीड़ों में होती है। ये मच्छर कई लोगों को बड़ी-बड़ी बीमारियों का शिकार बनाते हैं। मच्छर जनित बीमारियों के कारण हर साल लगभग दस लाख लोगों की मौत हो जाती है और लगभग इतने ही लोग जीवन भर के लिए विकलांग हो जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल लगभग 500 मिलियन लोग मलेरिया के शिकार होते हैं, जो बताता है कि कैसे मच्छरों का खतरा दुनिया भर में फैल गया है।

किलर मधुमक्खी – हम सभी को शहद बहुत पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे बनाने वाली मधुमक्खियां कितनी जहरीली होती हैं। आम मधुमक्खियों से ज्यादा खतरनाक होती हैं किलर मधुमक्खियां। बता दें कि ये मधुमक्खियां अपने शिकार का करीब एक मील तक पीछा कर सकती हैं। ये मधुमक्खियां इंसान की आंखों और दिमाग के कुछ हिस्सों पर डंक से हमला करती हैं। आपको बता दें कि इनके शिकार से बचना लगभग नामुमकिन होता है, कई बार इनके हमले से इंसान की मौत हो जाती है।

बुलेट चींटी – चींटियों से कौन डरता है? हमारे घरों में चींटियों का होना बहुत ही आम बात है, लेकिन बुलेट चींटियों को आम चींटियां न समझें। इन चींटियों की गिनती दुनिया की सबसे बड़ी चींटियों में होती है, साथ ही इन जंगली चींटियों को दुनिया की सबसे जहरीली चींटियां भी माना जाता है। बता दें कि ये चींटियां मध्य और दक्षिण अमेरिका के तराई क्षेत्रों में पाई जाती हैं। अपने जहरीले डंक के कारण इन चींटियों को बुलेट चींटियां कहा जाता है। इन चींटियों को 24 घंटे चलने वाली चींटियां भी कहा जाता है, क्योंकि जब ये चींटियां किसी को काटती हैं तो उसे 24 घंटे तेज दर्द होता है।

बॉट फ्लाई – हमारे आसपास मक्खियां भी काफी मात्रा में देखी जाती हैं। लेकिन आपको बता दें कि मक्खियों की कुछ प्रजातियां बेहद जहरीली भी होती हैं। ये मक्खियां जब भी किसी इंसान को काटती हैं तो अपना लार्वा उस इंसान के अंदर छोड़ जाती हैं। यह लार्वा इंसान की त्वचा में जम जाता है और पूरे शरीर में तरह-तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं देने लगता है। कई बार ये कीड़े न सिर्फ स्किन इंफेक्शन का कारण बनते हैं बल्कि शरीर के अंदरूनी हिस्सों को भी खराब कर देते हैं।

फायर आंट्स – दुनिया भर में इन फायर चींटियों की लगभग 285 प्रजातियां पाई जाती हैं। इन चींटियों की खासियत यह है कि ये अपने शिकार को तब तक काटती रहती हैं जब तक वह बुरी तरह से अधमारा न हो जाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार ये चींटियां लोगों को मार भी देती हैं। क्योंकि ये चींटियां हमेशा झुंड में हमला करती हैं और ये अपने शिकार को खतरनाक तरीके से तरसती हैं। ऐसी चींटियों के काटने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो जाती हैं। इन चींटियों के काटने के बाद मनुष्य के शरीर पर ऐसे निशान उभर आते हैं जैसे जलने के बाद शरीर पर निशान बन जाते हैं, इसी कारण इन्हें फायर आंट्स कहा जाता है।

FAQs

कीड़ा को इंग्लिश में क्या कहते है?
कीड़ा को इंग्लिश में इन्सेक्ट (Insect) कहा जाता है।

कीट का राजा कौन है?
कीट का राजा मक्खी को कहा गया है।

इन्सेक्ट नाम क्या होता है?
इन्सेक्ट नाम का मतलब होता है – कीट,कीड़ा, कीड़ा – मकोड़ा।

लेख के बारे में

आज के इस लेख में हमने आपको कीड़े मकोड़े के नाम हिंदी और इंग्लिश (Insects Name In Hindi And English) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख कीड़े के नाम हिंदी में, कीड़े के नाम इंग्लिश में अच्छा लगा है तो, इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page