https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है, दो रोटी में कितनी कैलोरी होती है, जानें हिंदी में

Ek Roti Mein Kitni Calorie Hoti Hai – भारत में गेहूं की रोटी बहुत लोकप्रिय है। गेहूं से बनी चपाती आमतौर पर भारतीय घरों में रोजाना खाई जाती है। यह भारतीय व्यंजनों का मुख्य हिस्सा रही है और इसके सेवन के बिना कोई भी खाना पूरा नहीं होता है।

वजन घटाने में आहार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप एक दिन में क्या खाते हैं या कितनी कैलोरी लेते हैं और कितनी कैलोरी बर्न करते हैं, इससे आपके शरीर का वजन कम और ज्यादा होता जाता है। शारीरिक गतिविधि, व्यायाम और योग के साथ-साथ आहार भी बहुत महत्वपूर्ण है।

खासकर अगर आप बहुत अधिक कार्बोहाइड्रेट लेते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है। मोटापा कम करने के लिए कहा जाता है कि गेहूं के आटे से बनी रोटी नहीं खानी चाहिए।

- Advertisement -

ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करने के लिए डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो सबसे पहले आपके मन में यह ख्याल आ सकता है कि एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है, एक दिन में कितनी गेहूं की रोटी खानी चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है, दो रोटी में कितनी कैलोरी होती है, कौन सी रोटी खाने से मोटापा कम होता है। किस आटे की रोटी में सबसे ज्यादा कैलोरी होती है और किस आटे की रोटी में सबसे कम कैलोरी होती है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है (Ek Roti Mein Kitni Calorie Hoti Hai)

- Advertisement -

गेहूं के आटे से बनी रोटियों में जिंक, आयरन, मैंगनीज, सल्फर और कॉपर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। नियमित भोजन में रोटी खाने की सलाह दी जाती है।

एक गेहूं की रोटी में 104 कैलोरी होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट 15 से 20 ग्राम और कार्ब्स 60 से 70 ग्राम पाया जाता है।

अगर आप गेहूं की रोटी में घी लगाकर खाते हैं तो इसमें कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। नियमित रूप से घी लगी रोटी का सेवन करने से मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। लेकिन अगर आप गेहूं से बनी सादी रोटी खाते हैं तो यह सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है।

अगर आप गेहूं से बनी 1 रोटी खाते हैं तो शरीर को 20 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसमें 29 ग्राम पोटैशियम और 7 ग्राम चीनी होती है। अगर आप गेहूं से बनी 2 या 3 रोटियां खाते हैं तो प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों में बढ़ोतरी होती है।

दो रोटी में कितनी कैलोरी होती है (Do Roti Mein Kitni Calorie Hoti Hai)

दो गेहूं की रोटी में 208 कैलोरी होती है।

एक दिन में कितनी गेहूं की रोटी खानी चाहिए?

अगर आप मोटापा कम करने के लिए डाइट प्लान फॉलो कर रहे हैं तो आपको सुबह और शाम सिर्फ 2-2 रोटी ही खानी चाहिए। 4 रोटी दिन भर में खाना वजन घटाने के लिए अच्छा माना जाता है।

सुबह के खाने में 300 कैलोरी में से 2 रोटी खाने से आपको 162 कैलोरी मिल सकती है। बची हुई कैलोरी सब्जियों, दही, सलाद के रूप में स्वस्थ भोजन से ली जा सकती है। आप शाम के समय कुछ इसी तरह का आहार ले सकते हैं। ऐसा करने से शरीर में वसा और कार्बोहाइड्रेट के रूप में अतिरिक्त कैलोरी जमा नहीं होगी।

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो गेहूं की रोटी के अलावा जौ और बाजरे की रोटी भी खा सकते हैं। यह गेहूं की रोटी की तुलना में स्वास्थ्यवर्धक है और इसमें कम कार्बोहाइड्रेट लेकिन अधिक पोषक तत्व होते हैं।

कौन सी आटे की रोटी में कितनी होती हैं कैलोरी –

ज्वार का आटा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। खासतौर पर ज्वार वजन घटाने में मदद करता है। ज्वार के आटे की रोटी खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ज्वार में मिनरल, प्रोटीन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है। ज्वार में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और फॉस्फोरस भी होता है। ज्वार में कैलोरी बहुत कम होती है।

ज्वार के आटे से बनी एक रोटी में लगभग 30 कैलोरी होती है। यह सबसे कम कैलोरी वाली रोटी है। वहीं, लगभग 30 ग्राम गेहूं की रोटी में 73 कैलोरी होती है। कुट्टू के आटे की रोटी में लगभग 60 कैलोरी होती है। बाजरे की रोटी में काफी मात्रा में कैलोरी होती है। बाजरे की एक रोटी में 97 कैलोरी होती है। वहीं मक्के की रोटी में सबसे अधिक कैलोरी होती है।

कौन सी रोटी सबसे ज्यादा फायदेमंद –

बाजरे में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो आपके आहार में भरपूर मात्रा में फाइबर प्रदान करके पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है। बाजरा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बाजरे की रोटी खस्ता होती है, जो पाचन के लिए अच्छी होती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है, दो रोटी में कितनी कैलोरी होती है, एक दिन में कितनी गेहूं की रोटी खानी चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख एक गेहूं की रोटी में कितनी कैलोरी होती है अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page