https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं, फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए

फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं – लीवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। लिवर भोजन को पचाने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन खराब खान-पान और जीवनशैली के कारण लिवर गंभीर रूप से बीमार हो सकता है, और इससे जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

फैटी लीवर भी इन्ही समस्या में से एक है। फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में सूजन बढ़ने लगती है। जिससे लीवर खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। जिससे इंसान की मौत भी हो सकती है।

दुनिया में बहुत से लोग फैटी लीवर की समस्या से पीड़ित है। फैटी लीवर की समस्या से पीड़ित लोगो को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसमें अंडा भी शामिल है। फैटी लीवर के मरीज अंडा खाना चाहिए या नहीं को लेकर काफी कन्फ्यूजन रहते है। इसलिए लिवर की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है। तो आइये जानते है –

फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं (Fatty Liver Mein Anda Khana Chahie Ya Nahin)

- Advertisement -

फैटी लिवर में अंडा खा सकते है। फैटी लिवर से जुड़ी समस्या में अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन इसके लिए सावधानी बरतनी भी बेहद जरूरी है। फैटी लिवर के मरीज जब भी अंडा खाएं, तो सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं। अंडे का पीला हिस्सा कैलोरी से भरपूर होता है। जिससे कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ सकता है। हालांकि अंडा खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है और बीमारियां दूर रहती हैं। लेकिन फैटी लिवर की समस्या से ग्रसित लोगों को अंडा खाने से पहले इससे जुड़ी सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है।

फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए (Fatty Liver Mein Kya Khana Chahiye Kya Nahi Khana Chahiye)

क्या खाएं

लहसुन – शोध के अनुसार, लहसुन फैटी लीवर से पीड़ित लोगों के वजन और लीवर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपने आहार में लहसुन को शामिल करें।

- Advertisement -

ग्रीन टी – ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं की मरम्मत करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मदद करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल और लिवर फैट को कम करने में मदद करते हैं।

एवोकाडो – फैटी लिवर के मरीजों के लिए एवोकाडो बहुत फायदेमंद होता है। रिसर्च के मुताबिक, इसमें एक तरह का केमिकल भी होता है, जो लिवर को सुरक्षित रखने में मदद करता है।

क्या न खाएं

प्रोसेस्ड फ़ूड – पास्ता, सफेद चावल और सफेद ब्रेड जैसे प्रोसेस्ड फ़ूड बहुत हानिकारक होते हैं। रिफाइंड अनाज बनाने के लिए इसे कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है, जिसके दौरान इसमें मौजूद फाइबर को अलग किया जाता है। ये अनाज फाइबर रहित होने के कारण ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हैं।

चीनी युक्त खाद्य पदार्थ – अधिक चीनी वाले खाद्य पदार्थ रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। आपको बता दें कि शुगर बढ़ने पर लिवर में अधिक फैट जमा होने लगता है। इसलिए कैंडी, आइसक्रीम, सॉफ्ट ड्रिंक जैसे खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए।

नमक – अगर आपको फैटी लिवर की समस्या है तो आपको सोडियम का सेवन कम करना चाहिए। अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं तो इसकी मात्रा धीरे-धीरे कम कर दें।

तला हुआ खाना – तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। सभी तले हुए खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में वसा और चीनी होती है। ऐसे में ये आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही ये फैटी लिवर की समस्या को भी बढ़ा सकते हैं।

लाल मांस – लाल मांस में संतृप्त वसा होती है। जो फैटी लिवर की समस्या को बढ़ा सकता है, ऐसे में आपको इससे बचना चाहिए। लाल मांस में विषाक्त पदार्थ भी होते हैं जो ठीक से संसाधित न होने पर सूजन पैदा करके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शराब – यदि आपको फैटी लीवर है तो शराब से बचना चाहिए। शराब न केवल फैटी लीवर रोग का कारण बन सकती है, बल्कि मौजूदा स्थिति को भी बदतर बना सकती है।

वसायुक्त भोजन से बचें – फैटी लीवर की समस्या होने पर मक्खन और घी जैसी चीजें खाने से बचना चाहिए। आप चाहें तो अपने आहार में जैतून, एवोकैडो और कोल्ड-प्रेस्ड नट तेल जैसे स्वस्थ वसा को शामिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं, फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं (Fatty Liver Mein Anda Khana Chahie Ya Nahin) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page